BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में सेवानिवृत्त शिक्षक की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी, खोजी कुत्ता भी नाकाम

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोंका गांव में शनिवार देर शाम 62 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक निर्भय कुमार राय उर्फ बावुल राय की धारदार हथियार से अज्ञात अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की, हालांकि अब तक न तो हत्यारों की पहचान हो सकी है और न ही कोई ठोस सुराग हाथ लगा है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए रविवार सुबह दुमका से खोजी कुत्ता मंगवाया गया। खोजी कुत्ता मृतक के घर से निकलकर पास के एक घर और सड़क किनारे रखे बालू के ढेर के आसपास सूंघते हुए घूमता रहा। कुछ दूरी तय करने के बाद वह वापस मृतक के घर लौटा और वहीं बैठ गया। काफी देर तक प्रयास के बावजूद खोजी कुत्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका।

दुमका से आए खोजी कुत्ता लिमसी के साथ पहुंचे कॉन्स्टेबल उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वे रात करीब 11 बजे दुमका से रवाना हुए और रात 1 बजकर 10 मिनट पर जोंका गांव पहुंचे। स्थानीय पुलिस के निर्देश पर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया, लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला। घटनास्थल पर राजमहल के पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, तीनपहाड़ थाना प्रभारी और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने पहुंचकर जांच की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना वाले दिन मृतक के घर कौन-कौन आया था और वे किन लोगों के संपर्क में थे। मृतक की बहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जब वे घर पहुंचीं तो उनके ससुर के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान और गहरे घाव थे, जिससे हत्या की पुष्टि होती है।

मृतक की बड़ी पुत्री ने बताया कि 5 फरवरी को उनकी पिता से अंतिम बार बातचीत हुई थी, जबकि छोटी पुत्री ने कहा कि पिता नियमित रूप से संपर्क में रहते थे और उन्होंने कभी किसी प्रकार की दुश्मनी या विवाद की बात नहीं बताई थी। ग्रामीणों के अनुसार निर्भय कुमार राय शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, कम बोलते थे और घर में अकेले रहते थे। वे केवल दूध लेने के लिए सुतियारपड़ा जाया करते थे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

हेसला पंचायत को ई गवर्नेंस सुविधा के लिए नेशनल अवार्ड के लिए नोमिनेट किया गया

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत को ई गवर्नेंस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बर्थडे ठीक से नहीं मनाने पर नाराज़ हुई 18 साल की बेटी

Khabar365newsस्टील सिटी बोकारो में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अध्यक्ष पद की रेस में दो प्रत्याशी आमने-सामने, जुबानी जंग से माहौल तनावपूर्ण

Khabar365newsगढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में उस समय माहौल तनावपूर्ण...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हुनर है उड़ने का, हर सपने को जीने का… नारी सम्मान समारोह में 38 महिलाएं सम्मानित

Khabar365newsनारी सशक्तिकरण को समर्पित एक प्रेरणादायक आयोजन के तहत वाम्स इवेंट्स द्वारा...