Uncategorized

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातु बाजार स्थित छात्र छात्राओं का कराटे प्रशिक्षण को लेकर प्रधानाचार्य ने किया हर्ष व्यक्त*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट मंसूर खान ब्यूरो चीफ रामगढ़

रामगढ़ जिले के पतरातु सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातु बाजार के प्रधानाचार्य उपेंद्र पांडे ने अपने विद्यालय मे कराटे प्रशिक्षण जो सेंसी विकास पाठक के द्वारा दिया जा रहा है उसको लेकर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि हमारे विद्यालय के बच्चे भी कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर देश-विदेश में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने क्षेत्र में विद्यालय का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कराटे प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास जगता है साथ ही वे असामाजिक तत्वों से अपनी सुरक्षा करने में सक्षम बन पाते हैं। इतना ही नहीं वैसे बच्चे जो कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं उनका शारीरिक व मानसिक विकास अन्य बच्चों की अपेक्षा अधिक एवं तीव्र होता है। वे बच्चे पढ़ाई में भी बहुत अच्छे रहते हैं। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। सेंसी विकास पाठक के द्वारा हमारे विद्यालय में लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है एक सफल एवं कुशल प्रशिक्षक हैं एवं उनके मार्गदर्शन में हमारे विद्यालय के बच्चे निश्चित रूप से अंतरराष्ट्रीय कराटे पदक विजेता बन सकेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...