हजारीबाग

झारखंड राज्य निर्माण के रजत जयंती पर आंदोलनकारियों का सम्मान, सभागार में गूँजी जय-झारखंड की ध्वनि

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी (हजारीबाग)।
झारखंड राज्य निर्माण के रजत दिवस के अवसर पर कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय का सभागार शनिवार को गर्व और सम्मान की भावना से भर उठा। झारखंड आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी तथा अंचलाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम जैसे ही शुरू हुआ, सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और आंदोलनकारियों ने बिरसा मुंडा की विरासत को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन झारखंड की अस्मिता और संघर्ष की याद दिलाता है।

सम्मान समारोह में बीसीओ शौकत सरवर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, उपप्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक अध्यक्ष शहादत हुसैन, बदरूद्दीन खान, झामुमो के नईम राही सहित बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि झारखंड के विकास में आंदोलनकारियों का योगदान अतुलनीय है और राज्य को आगे ले जाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

कार्यक्रम के दौरान आंदोलनकारियों ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए भावुक क्षण भी साझा किए। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल कागज़ का प्रमाण नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या, त्याग और संघर्ष को मिला सामाजिक सम्मान है।

समारोह के अंत में बीडीओ पूजा कुमारी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के बलिदान की बदौलत आज राज्य नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। सीओ अनिल कुमार गुप्ता ने भी आंदोलनकारियों को समाज के प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके योगदान को स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने योग्य बताया।

सम्मान समारोह ने न केवल झारखंड आंदोलन की स्मृतियों को ताजा किया, बल्कि राज्य निर्माण के संकल्प को पुनः मजबूत करते हुए सभी को एकजुटता का संदेश भी दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

हजारीबाग

हजारीबाग यातायात पुलिस का सख्त एक्शन: नियम तोड़ने वालों पर चला अभियान, यातायात प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रियता फिर आई सामने

Khabar365newsहजारीबाग: सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के...