झारखंडब्रेकिंग

शहर में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर, तैयारियां शुरू

Share
Share
Khabar365news

झारखंड: झारखंड के पलामू में दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर बनने जा रहा है. मंदिर निर्माण के लिए 14 मई को धूमधाम से भूमि पूजन अनुष्ठान किया जाएगा. इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं. जानकारी के मुताबिक पलामू के बरही धाम में यह मंदिर बनेगा. यह भव्य मंदिर 551 फीट ऊंचा होगा. यह दुनिया का अब तक का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर होगा. इसके अलावा परिसर में 151 फीट ऊंचा नवग्रह मंदिर भी बनाया जाएगा. इस भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि दाताओं के सहयोग से 5 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहित की गई है|

इस मंदिर का निर्माण कार्य शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कराया जा रहा है. मंदिर निर्माण के पीछे भी एक कहानी है. दरअसल, मई 2022 में बरही धाम में हनुमान जी की 105 फीट ऊंची प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान महायज्ञ के दौरान खुदाई में मां दुर्गा की अष्टधातु की प्रतिमा मिली थी. खुदाई में 2 सांप भी निकले जो पल भर में गायब हो गए। हजारों श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत घटना को देखा और तभी यह निर्णय लिया गया कि यहां मां दुर्गा का भव्य मंदिर बनाया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हाईकोर्ट की रोक से मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई थमी, परिवारों को बड़ी राहत

Khabar365newsरांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला के प्रगतिशील किसानों ने ग्रेटर नोएडा में लिया उन्नत बागवानी प्रशिक्षण,

Khabar365newsझारखंड के 82 प्रगतिशील किसान इन दिनों Institute of Horticulture Technology, ग्रेटर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची एयरपोर्ट विस्तार में अतिक्रमण बाधा, 130 घरों को नोटिस

Khabar365newsबिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की राह में अतिक्रमण बड़ी बाधा बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...