Ranchi

हटिया विधानसभा क्षेत्र के मनातू गांव में नहीं थी बिजली, युवा कांग्रेस के प्रयास से लगाया गया ट्रांसफार्मर।

Share
Share
Khabar365news

रांची विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह के प्रयास से बिजली की समस्या दूर हुई है। बताते चले की विगत कुछ वर्षों से रातू छेत्र के मनातू- टेंडर गांव में बिजली की समस्या से वहा रहे ग्रामीणों को जूझना पर रहा था , न तो वहा बिजली के पोल थे,न ट्रांसफार्मर जिसके कारण जल की समस्या, छात्रों को पढ़ाई एवं ग्रामीणों को जीवन यापन में भारी परेशानी उठानी पड रही थी। हलांकि ट्रांसफार्मर के लिए ग्रामीणों ने सांसद, विधायक व विभाग के वरीय अधिकारियों से कई बार मुलाकात किया, लेकिन इन लोगों द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने का सिर्फ कोरा आश्वासन ही दिया। जैसे ही यह बात रांची विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह को पता चली उन्होंने तुरंत इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया व ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। एक सप्ताह के बाद गौरव ने ट्रांसफार्मर के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से फिर मुलाकात किया। कई दिनों के प्रयास के बाद मनातू गांव में आखिरकार ट्रांसफार्मर लगा।ट्रांसफार्मर लगते ही स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।गौरव सिंह के इस प्रयास को काफी सराहा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जो कार्य विधायक या सांसद को करना चाहिए था वो काम एक जुझारू युवा नेता ने कर दिखाया।इस कार्य के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज,युवा कांग्रेस महासचिव एवं रांची विधानसभा के प्रभारी श्री रोहित सिन्हा ने गौरव के इस कार्य की काफी सराहना की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhRanchi

अंबा प्रसाद ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात

Khabar365newsमहामहिम राज्यपाल से अंबा प्रसाद ने की महिला आयोग को क्रियाशील बनाने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

JharkhandRanchi

बच्चों को अच्छी शिक्षा दें अभिभावक : आलिया नाज़

Khabar365newsरांची । राजकीय मध्य विद्यालय कांटा टोली का द्वितीय वार्षिक कार्यक्रम आयोजितरांची,...

JharkhandRanchi

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें – के. रवि

Khabar365newsमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ...