Home हजारीबाग हजारीबाग में रविवार को 11 से 5 बजे तक बिजली रहेगी बाधित: 33 केवी सिंदूर में ब्रेकर बदलने को लेकर सर्किट-1 व सर्किट-2 बंद रहेंगे
हजारीबाग

हजारीबाग में रविवार को 11 से 5 बजे तक बिजली रहेगी बाधित: 33 केवी सिंदूर में ब्रेकर बदलने को लेकर सर्किट-1 व सर्किट-2 बंद रहेंगे

Share
Share

हजारीबाग: 33 केवी डेमोटांड़ सबस्टेशन के मुख्य इनकमिंग लाइन में ब्रेकर लगाने का कार्य आज किया जाना प्रस्तावित है। इसी कारण 33 केवी मनीकशॉ और 33 केवी डेमोटांड़ दोनों ही सर्किट सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।

इस तकनीकी कार्य के चलते बड़ी संख्या में क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र: बरकागांव प्रखंड, केरेदारी प्रखंड, डेमोटांड़, दारू, ताटीझरिया, झारपो, सिलवार, चर्चू प्रखंड सहित आसपास के इलाके।

ग्रामीण सहायक विद्युत अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित व सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जो ब्रेकर खराब था उसे बदलना अति आवश्यक था जिसके कारण लगातार बिजली में सुविधा देने में कठिनाईयां आती थी, उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद भी प्रकट किया है।

उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे आवश्यक विद्युत कार्य पूर्व में ही निपटा लें तथा बिजली बाधित रहने की अवधि में सावधानी बरतें।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
हजारीबाग

चरही थाना के निरीक्षण में एसपी ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर दिए सख्त निर्देश

हजारीबाग। जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली...