Jharkhand

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Share
Share
Khabar365news

रांची : साक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में 13 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आठ मई को राज्य के उत्तरी व पश्चिम भाग को छोड़ कर शेष भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

वज्रपात व बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं नौ व दस मई को रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा व गुमला सहित उत्तर-पूर्वी व दक्षिणी भागों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वज्रपात व बारिश के भी आसार हैं। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राज्य के शेष भागों में भी तेज हवा व बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 मई तक पूरे राज्य में यही स्थिति बनी रह सकती है। आकाश में बादल छाये रहेंगे। दिन में गर्मी व दोपहर के बाद गरज के सथ बारिश हो सकती है।

गुरुवार को रांची में दिन में तेज धूप के बाद दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में 14 मिमी बारिश हुई। गुरुवार को कई इलाकों में तापमान में वृद्धि देखी गयी। रांची का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बिहार में अगले 7 दिनों तक बारिश-आंधी का अलर्ट,

Khabar365newsबिहार के मौसम में अगले एक हफ्ते तक बड़े बदलाव देखने को...

JharkhandRamgarh

संगम खदान भुरकुंडा का भूमि पूजन कर किया गया उद्घाटन

Khabar365newsरामगढ़ । रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल बरका सयाल क्षेत्र के बंद...

JharkhandRamgarh

भुरकुंडा सयाल उरीमारी दामोदर पुल स्थित बाइक सवार सीसीएल कर्मी सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsरामगढ़ । रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सयाल उरीमारी दामोदर पुल के पास...

JharkhandRamgarh

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में चार दिवसीय सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Khabar365newsरामगढ़, 07 मई 2026: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में कर्मचारियों के...