BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बेटी की शादी का कर्ज और जेवर ले उड़े चोर, सूने घर में वार

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा जिले के ताराबहाल गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव निवासी नकिम अंसारी ने अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज लेकर घर में नकद राशि और सोना-चांदी के जेवर रखे थे, जिन्हें चोरों ने निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए हुए थे। इसी दौरान बदमाशों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी खंगाल डाली। परिजनों के अनुसार करीब 2 लाख 50 हजार रुपये नकद और लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए गए।

परिवार को घटना की जानकारी तब हुई जब वे वापस लौटे और घर का दरवाजा टूटा पाया। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश जारी है। गौरतलब है कि दो महीने पहले भी इसी परिवार की दुकान में चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

गांव के मुखिया गुल मोहम्मद ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी के लिए कर्ज लेकर रखा गया पैसा और जेवर चोरी हो जाना बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...