Home Ranchi आज JAC इंटरमीडिएट का रिजल्ट दोपहर 12:30 से इस वेबसाइट पर देख पाएंगे बच्चों परिणाम
Ranchiझारखंड

आज JAC इंटरमीडिएट का रिजल्ट दोपहर 12:30 से इस वेबसाइट पर देख पाएंगे बच्चों परिणाम

Share
Share
Khabar365news

झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक आज इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। शनिवार को जैक परिसर में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन दिन के 12:30 बजे रिजल्ट का प्रकाशन करेंगे। जैक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आज यानी 31 मई को इंटर की विज्ञान और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा। दिन के 12:30 के बाद आप जैक के  वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बताते चलें कि इस साल जैक की इंटर परीक्षा में 3.50 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें 98 हजार साइंस और 21 हजार कॉमर्स के अभ्यर्थी हैं। बता दें कि पिछले दिनों जैक ने मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें गढ़वा के भवनाथपुर की रहने वाली गीतांजलि ने स्टेट में टॉप किया था। गीतांजलि हजारीबाग की इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा थीं। 

आप इस साइट पर दोपहर के 12:30 से चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
 https://jacresults.com
 https://results.digilocker.gov.in

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...