Uncategorized

सीसीएल मुख्यालय में श्रमिक नेता हरिशंकर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

Share
Share
Khabar365news

डकरा : जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रखर समाजवादी नेता हरिशंकर सिंह को सीसीएल मुख्यालय के विचार मंच हाॅल में बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में टूंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो, काँके विधायक श्री समरीलाल, सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) श्री हर्षनाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/यो. एवं परि.) श्री बी साईराम, जेबीसीसीआई सदस्य श्री लखनलाल महतो, श्री आलोक गुप्ता, श्री एसके चौधरी, श्री नवनीत कुमार, श्री आरआर शर्मा, श्री एसके गोस्वामी, श्री एसके सिंह, श्री शाहीद जमाल, श्री पीके सिन्हा, श्री संजय सिन्हा, श्री अशोक कुमार, श्री ज्योति कुमार, श्री दीपक गिरि, श्रीमती कविता गुप्ता तथा बड़ी संख्या में कर्मी शामिल हुए। सभी ने हरिशंकर सिंह के तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। सभा की अध्यक्षता करते हुए सीसीएल सलाहकार समिति सदस्य कमलेश कुमार सिंह ने हरिशंकर सिंह के छात्र और राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला।

निदेशक (कार्मिक) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि कोयला परिवार के लिए यह गौरव की बात है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के छात्र आंदोलन से निकले बहुत लोगों ने देश और राज्य की सेवा की लेकिन हरिशंकर सिंह ने कोयला मजदूरों के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया।

काँके विधायक श्री समरीलाल ने हरिशंकर सिंह के श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे हमलोगों के नेता थे और जब मैं राजनीति में आया तो उनसे बहुत कुछ सीखा। वे प्रखर समाजवादी और राष्ट्रवादी नेता थे।

टुंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो ने अपने सम्बोधन में कहा कि हरिशंकर सिंह जैसे लोग अपने आप में ट्रेड यूनियन के संस्थान थे। युवा पीढ़ी को उनके जीवन यात्रा से सीखने की जरूरत है क्योंकि वर्तमान समय में ट्रेड यूनियन की राजनीति में गिरावट आने लगा है।

उपस्थित सभी ने स्व. हरिशंकर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का संचालन सीसीएल कल्याण समिति सदस्य श्री सुखदेव प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन खान सुरक्षा समिति सदस्य श्री रविन्द्र नाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री उतम यादव, राजु पासवान, संग्राम सिंह, नवी मियां, जैनुल आबेदीन, महेंद्र सिंह, अशोक सिंह, धर्मेन्द्र सिंह टुन्नी, विक्रम सिंह सहित विभिन्न एरिया और मुख्यालय के दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...