हजारीबाग

एच.जेड.बी आरोग्यम नर्सिंग संस्थान में दो दिवसीय सरस्वती पूजा का विधिवत समापन, श्रद्धा व अनुशासन के साथ हुई माँ सरस्वती की विदाई

Share
Share
Khabar365news

सरस्वती पूजा जैसे आयोजन विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार और अनुशासन का सुदृढ़ आधार तैयार करते हैं : हर्ष अजमेरा

ऐसे सांस्कृतिक आयोजन छात्रों को सकारात्मक सोच और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करते हैं : जया सिंह

हजारीबाग

हजारीबाग स्थित एचजेडबी आरोग्यम नर्सिंग संस्थान में आयोजित दो दिवसीय सरस्वती पूजा का शनिवार को विधिवत एवं श्रद्धापूर्वक समापन किया गया। पूजा के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भक्ति, आस्था और भावनात्मक वातावरण के बीच माँ सरस्वती की विदाई की। दो दिनों तक चले पूजा कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। दूसरे दिन हवन, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं आरती के पश्चात माँ सरस्वती की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। विदाई के समय छात्र-छात्राओं ने विद्या, ज्ञान एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे परिसर में माँ सरस्वती की जय के जयकारे गूंजते रहे। पूजा कार्यक्रम में आरोग्यम अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा एवं अस्पताल की प्रशासक जया सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि माँ सरस्वती की आराधना से विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार और अनुशासन का विकास होता है। ऐसे धार्मिक आयोजन विद्यार्थियों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वहीं अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि सरस्वती पूजा जैसे आयोजन विद्यार्थियों को हमारी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं और उनके चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। संस्थान प्रबंधन की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई, जिससे विद्यार्थियों में धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

थाना प्रभारी बिट्टू कुमार रजक की तत्परता से 48 घंटे के भीतर लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Khabar365news कटकमसांडी(हजारीबाग): पेलावाल ओपी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का...

हजारीबाग

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हजारीबाग, सर्वदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Khabar365newsहजारीबाग। उत्तरी शिवपुरी कृष्णा नगर स्थित नव-निर्मित भव्य सर्वदेव मंदिर में आयोजित...

हजारीबाग

हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक दिन में 157 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsहजारीबाग, 11 जून 2026: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर शहर में...

हजारीबाग

घोड़ा अस्पताल के पास पेड़ कटाई के लिए शनिवार को 8 घंटे ठप रहेगी बिजली, शहर के कई प्रमुख इलाके होंगे प्रभावित

Khabar365newsहजारीबाग: शहरवासियों को शनिवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता...