झारखंडधनबादबिहार

धनबाद के बांसजोड़ा में भूमिगत आग और गैस रिसाव से मचा हड़कंप

Share
Share
Khabar365news

रांची : नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार और उनके बॉडीगार्ड एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. यह हादसा तब हुआ जब उनकी बोलेरो को अवैध बालू लादकर जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना नामकुम थाना क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार को उजागर करती है. सरकार द्वारा रोक लगाये जाने के बावजूद इलाके में बालू माफिया धड़ल्ले से अवैध खनन और परिवहन का काम कर रहे है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है. थाना प्रभारी और बॉडीगार्ड को बेहतर इलाज के लिए आर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.Dhanbad : धनबाद जिले के बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र अंतर्गत बांसजोड़ा 12 नंबर में पिछले चार वर्षों से सुलग रही आग अब रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई है. शनिवार को अचानक संतोष भुईयां के घर के आंगन में लगभग दस फीट गहरा गोफ बन गया, जिससे भारी मात्रा में गैस का रिसाव हो रहा है. गोफ के कारण पड़ोस में रह रहे शशि भुईयां और अशोक भुईयां के मकानों में भी दरारें आ गई हैं. इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गोफ की भराई करने से मना कर दिया. उनका कहना है कि सिर्फ गोफ पर मिट्टी डाल देना स्थायी समाधान नहीं है.

ग्रामीणों ने कहा कि आग व गैस रिसाव से पप्पू मंडल, धर्मेन्द्र रजक, गायत्री देवी, पार्वती देवी, सुनीता भुईयां, चंदू भुईयां, गुड़िया कुमारी, अशोक भुईयां, लखन रविदास, पूनम देवी सहित 20 से अधिक परिवार प्रभावित हैं. गैस और धुएं की गंध करीब 200 मीटर तक फैल चुकी है. लोगों को आंखों में जलन, उल्टी, खांसी और सांस की दिक्कतें हो रही हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें रोजाना जहरीली गैस में सांस लेना पड़ता है और उनका जीवन खतरे में है. ग्रामीणों का स्थायी पुनर्वास किया जाए. क्योंकि वे दिन-रात दहशत में जी रहे हैं. कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. अगर बीसीसीएल प्रबंधन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है. वहीं, प्रबंधन का कहना है कि गोफ की सूचना मिलते ही कर्मचारी मशीन और मिट्टी लेकर पहुंचे थे. लेकिन ग्रामीणों ने भराई कार्य नहीं करने दिया. दो बार प्रयास किया गया लेकिन विरोध के कारण कार्य रुका रहा. फिलहाल गैस का रिसाव जारी है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...