Jharkhandदेश - विदेश

भुरकुंडा हाथीदारी स्थित मजदूरों के विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन एटक ने किया पीट मीटिंग

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा हाथीदारी स्थित पीट मीटिंग आयोजित 16 फरवरी से 28 फरवरी 2022 तक के बकाया मज़दूरी का भुगतान करने का आदेश निर्गत !यूनाइटेड कोल् वर्कर्स यूनियन (एटक) ने भुरकुंडा कोलियरी के हाथीदारी खदान में पीट बैठक की अध्यक्षता शाखा सचिव लखेन्द्र रॉय ने की उन्होंने ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे संगठन ने जो वादा किया उसे निभाया और 13 दिनों का बकाया जल्दी भुगतान हो जाएगा।

मीटिंग में सयुंक्त सलाहकार संचालन समिति के सदस्य श्री नरेश मंडल ने जानकारी दी कि अपने नेता श्री रमेन्द्र कुमार जी के अथक प्रयास के कारण बरका-सयाल एरिया अन्तर्गत कार्यरत्त दैनिक कामगारों को (D.R.) को दिनांक 16 फरवरी से दिनांक 28 फरवरी 2022 तक कि जो भी मजदूरी बकाया है, उसके भुगतान करने का कार्यालय आदेश पत्रांक -3546, दिनांक 20 दिसम्बर 2022 को महाप्रबंधक (का. एवं औ. स.), सी सी एल, रांची के द्वारा निर्गत कर दिया गया है, उन्होंने आगे यह भी बताया कि वर्ष 2013 के बाद बहाल हुए मासिक कामगारों को भी उपरोक्त मजदूरी का भुगतान फरवरी 2023 तक कर दिया जाएगा।

सी सी एल सुरक्षा समिति सदस्य श्री विकास कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि लगातार तीसरी बार मे हमारे श्रधेय नेता कॉमरेड रमेन्द्र कुमार जी को एटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया, यह पूरे कोयलांचल के लिए गर्व की बात है, पूरे भुरकुंडा के मज़दूरों में काफी हर्ष का माहौल है, सभी ने एक स्वर से अपने नेता को बधाई और शुभकामनाएं दी।बैठक में और बधाई देने वाले सैकड़ो मज़दूरों के साथ के UCWU केंद्रीय सदस्य अनुज कुमार, संतोष कुमार, चन्द्र देव कुमार, नागेन कुमार् आदि थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...