बिहारब्रेकिंग

जमुई जिले में अज्ञात महिला का मिला कंकाल, पुलिस की जांच जारी

Share
Share
Khabar365news

बिहार :बिहार के जमुई जिले में सोमवार की रात एक अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान नहीं की जा सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले के सदर अस्पताल में भेज दिया और फॉरेंसिक जांच के लिए उसके नमूने भागलपुर भेज दिया है। घटना में हत्या की आशंका जताई जा रही है। 
घटना सोमवार की रात जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह पंचायत अंतर्गत गौराघाट की भूरहवा नदी के पास की है। जहां झाड़ियों में लोगों को तेज दुर्गंध महसूस हुई जिसके पास लोगों ने जांच की तो वहाँ एक अज्ञात महिला का कंकाल पड़ा मिला। शव पूरी तरह से गल चुकी थी और केवल हड्डियाँ दिख रही थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जमुई थाना के SDPO सतीश सुमन, बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव, लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार पूरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और रात भर जांच जारी रही। 

मंगलवार की सुबह फॉरेंसिक जांच की टीम साक्ष्य इकट्ठी कर भागलपुर ले गए। पुलिस के अनुसार जिस तरह से शव पूरी गल चुकी है और केवल हड्डियाँ बची है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि शव लगभग छह सात महीने पुरानी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ चल रही है। घटनास्थल से न ही कोई दस्तावेज मिला और न ही कोई सामान, जिससे यह पता लगाया जा सके कि लाश किस महिला की है। 
घटनास्थल से कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला है, जिससे मृतका की पहचान हो सके। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है, माना जा रहा है कि शव को सुनसान इलाके में फेंका गया होगा। मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और एफएसएल की रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...