Uncategorized

*पतरातु कटिया बस्ती स्थित बर्नपुर सीमेंट फैक्ट्री से जुड़े ग्रामीण विस्थापितों का समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु कटिया बस्ती स्थित आज ग्रामीणों का एक बैठक रखा गया। जिसका अध्यक्षता पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो एवं संचालन वकील महतो जी ने किया।यह बैठक कटिया पंचायत मे बर्नपुर सीमेंट फैक्ट्री के संबंध में कि गई। जिस बीच बर्नपुर सीमेंट फैक्ट्री के मनमानी को लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध जताई गई।

जिसमे मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि बर्नपुर सीमेंट फैक्ट्री के साथ साथ इंडस्ट्रियल एरिया के जितने भी फैक्ट्रियां है कोई भी CSR के माध्यम से विकास का कार्य नही कर रहे है तथा प्रदूषण के माप दंड का पालन नही किया जा रहा है और सरकार के द्वारा स्थानीय एवम विस्थापित लोगो को रोजगार 75% का लाभ नही दिया जा रहा है हम उपायुक्त महोदया के माध्यम से सरकार से मांग करते है की आपके द्वारा बनाया गया कानून की धज्जियां उड़ाया जा रहा है ऐसे फैक्ट्रियों पर कानूनी कारवाई करते हुवे व्यवस्था को प्रशासन कानून के द्वारा ठीक किया जाए, विस्थापित प्रभावित को हक अधिकार दिलाया जाए । ग्रामीणो की मांग कुछ इस प्रकार है जिसका निराकरण जल्द से जल्द किया जाए ।1. बर्नपुर प्लांट से होने वाले प्रदूषण को रोका जाये तथा सरकार के माप दंड का पालन किया जाए तथा प्रदूषण से प्रभावित लोगों को भत्ता दिया जाए 2.CSR Found के तहत ग्राम कटिया-गरैवाटाड मे विकास के कार्यों मे खर्च किया जाय।3.ग्राम कटिया-गरैवाटाड के विस्थापित परिवार के लोग जो ठेका मजदूर में कार्य कर रहे हैं उन्हें कंपनी के रोल पर रखते हुए पेमेंट किया जाए।4.बर्नपुर प्लांट से लेकर गरैवाटाड स्कूल तक रोड में रोशनी की व्यवस्था करते हुए कटिया गरैवाटाड के चौक चौराहों में कम से कम 10 मास्क लाइट की व्यवस्था की जाए।5. प्लाट गेट से बिरसा मार्केट तक पीसीसी पथ का निर्माण किया जाए।6. गांव में बेरोजगार युवकों को स्थाई रोजगार दिया जाए तथा ठेकेदारी में विस्थापितों को प्राथमिकता दी जाए। 7. प्लांट से बाहर ट्रक चालकों के लिए सुलभ शौचालय स्नानघर तथा सड़क पर धुल कण रोकने हेतु पानी का छिड़काव किया जाए।उक्त मांगों को 15 दिनों के अंदर ग्रामीणों के साथ वार्ता करके समाधान किया जाए, अन्यथा सभी ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन के साथ अनिश्चितकालीन के लिए गेट जाम किया जाएगा। जिसके जवाबदेही प्लांट प्रबंधक का होगा। सैकडो ग्रामीणों के साथ मिल कर पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो जी ने ज्ञापन पत्र प्लांट प्रबंधक को दिया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक महतो, दशरथ महतो, गोविंद महतो, तिलकचंद महतो चंदन महतो, रवि कुमार, परमानंद पटेल, कैलाशचंद बसंत कुमार, मिथिलेश कुमार, मनोज कुमार, कैलाश महतो संतोष कुमार राजू कुमार, मोहित कुमार, कामेश्वर महतो, ओम प्रकाश महतो, शंभू कुमार, महिलाओं में मुख्य रूप से विमला देवी संगीता देवी ललिता देवी अनीता देवी सुनैना देवी रीता देवी निशा कुमारी सुषमा कुमारी रूबी कुमारी उर्मिला देवी पूनम देवी सरिता देवी लीलावती देवी शांति देवी सीता देवी मुनिया देवी सुभाष ओ देवी सरस्वती देवी प्रमिला देवी प्रतिमा कुमारी बबीता कुमारी सुनीता कुमारी लाजवंती कुमारी इत्यादि मुख्य रूप से सैकडो ग्रामीण उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

Khabar365newsगुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...