झारखंडब्रेकिंग

कभी पैसों के अभाव में मैट्रिक का फॉर्म नहीं भर पाए थे विश्वनाथ, आज सैलून चलाकर एक बेटे को बनाया पायलट तो दूसरे बेटा सेना में  

Share
Share
Khabar365news

15 जून एक महत्वपूर्व दिन है जिसे फादर्स डे के नाम से जाना जाता है। आज फादर्स डे के अवसर पर गोड्डा के रहने वाले विश्वनाथ जिले भर के लिए मिशाल बन गए है। यह कहानी है गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट प्रखंड के फुलवार पंचायत के महुआटंड गांव की है। इस गांव के निवासी विश्वनाथ आज मिशाल हैं। मिशाल इसलिए की विश्वनाथ एक सैलून चलाते हैं और इसी सैलून के पैसों से अपने दोनों बेटों को पढ़ाकर दोनों को नौकरी दिलवाई। आज उनका एक बेटा सेना में राजस्थान के बीकानेर में पदस्थापित है और दूसरा बेटा अनुपम कुमार लोको पायलट। 

विश्वनाथ पैसे के अभाव में कभी 10वीं यानि मैट्रिक का फॉर्म नहीं भर पाए, जिसके बाद उन्होंने  ठान लिया कि बेटों की पढ़ाई में पैसों को बाधा बनने नहीं देंगे और सैलून का काम करके दोनों बेटों को पढ़ाकर उनके मंजिल तक पहुंचाया। विश्वनाथ ठाकुर  बताते हैं कि वह अपने पढ़ाई के समय में खुद मैट्रिक पास नहीं कर पाए थे, जिसका दुख आज भी है। लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर उन्हें सफल बनाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में एक बार छोटे बेटे का मैट्रिक का फॉर्म भरने के लिए पैसों की काफी कमी हो गई थी। वहीं आज दोनों बेटों की नौकरी होने के बाद भी सड़क किनारे विश्वनाथ ठाकुर सैलून आज भी चलाते है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...