झारखंडब्रेकिंग

कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटों में 10 मौत, आंकड़ा पहुंचा 7383, केरल में सबसे अधिक मामले

Share
Share
Khabar365news

भारत में कोरोना महामारी से बीते 24 घंटों में कुल 10 लोगों की मौत हुई है। देश में अब कुल 7383 सक्रिय केस सामने आए हैं। कोरोना से हुई 9 मौतें केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान और सिक्किम में हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 के देश में सक्रिय मामले बढ़कर 7383 हो गए हैं। इस समय गुजरात में 1441, महाराष्ट्र में 578, दिल्ली में 682, तमिलनाडु में 243, पश्चिम बंगाल में 747, कर्नाटक में 573, उत्तर प्रदेश में 238 और केरल में 2007 कोरोना के मामले सक्रिय हैं। बता दें कि देशभर में कोरोना के बीते 24 घंटों में 17 मामले घटे हैं।

बीते 24 घंटों में देशभर में 10 लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में एक 57 वर्षीया महिला, जिन्हें मधुमेह और फेफड़ों की बीमारी थी, दूसरा 57 वर्षीय पुरुष जिन्हें मधुमेह और यकृत (लीवर) की बीमारी थी, तीसरी 83 वर्षीया महिला जिन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और फेफड़ों की बीमारी थी उनकी मृत्यु हुई हैं।

केरल में एक 86 वर्षीय पुरुष, जिन्हें उच्च रक्तचाप, कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़ (CAD), क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़/गुर्दे की बीमारी और डिमेंशिया था, दूसरा 79 वर्षीय पुरुष जिन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारी थी, तीसरा 70 वर्षीय पुरुष जिन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और थायरॉइड विकार थे, चौथा 92 वर्षीया महिला जिन्हें स्ट्रोक और पार्किंसन की बीमारी थी, पांचवा 73 वर्षीय पुरुष जिन्हें उच्च रक्तचाप, CAD, और COPD (क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिज़ीज़) था उनकी मृत्यु हुई हैं। महाराष्ट्र में एक 56 वर्षीय पुरुष जिन्हें मधुमेह और उच्च रक्तचाप था और 32 वर्षीय पुरुष जिन्हें तीव्र मायलॉयड ल्यूकेमिया और एनीमिया था उनकी मृत्यु हुई हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...