Hazaribagh

सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप, हजारीबाग में ’वार्ब’ (WARB) की बैठक का हुआ आयोजन

Share
Share
Khabar365news

बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार वार्ब (WARB) के तत्वावधान में प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में दिनांक 23 सितंबर 2024 समय 1100 बजे से झारखण्ड राज्य में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगतियों के लिए एक ही पटल पर सुनवाई व निवारण हेतु वार्ब मीटिंग का आयोजन किया गया।
गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश की अमूल्य धरोहर केन्द्रीय पुलिस बलों के पेन्शनभोगी सेवानिवृत कार्मिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण हेतु वार्ब (WARB) का गठन किया गया है। 
वार्ब बैठक में बड़ी संख्या मंे सेवानिवृत कार्मिक और उनके आश्रित उपस्थित रहे। इस दौरान राकेश रंजन लाल, उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) कैंप के सक्षम अधिकारी, अनुभवी लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य सम्बंधित विभागों के प्रभारी, सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित रहे। बैठक में सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की पंेशन से जुड़ी समस्याओं का निवारण किया गया साथ ही पुनर्वास व कल्याण संबधित जानकारी एवं भविष्य में सेवानिवृत कार्मिकों व उनके आश्रितों के लिए सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया गया। जानकारी के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में अगली वार्ब (WARB) की बैठक आगामी दिसंबर माह में होगी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  







Related Articles
Hazaribagh

कटकमदाग पुलिस की सफलता,भेजा गया एक अभियुक्त न्यायिक हिरासत में

Khabar365news हजारीबाग: कटकमदाग पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है अभियुक्त मोहम्मद...

Hazaribagh

जनता की आवाज़ बनी प्राथमिकता मुन्ना सिंह ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर लिया संज्ञान

Khabar365news निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान को अस्पताल भेजकर जमीनी स्थिति...

Hazaribagh

नगर निगम द्वारा सराहनीय पहल

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम ने मंगलवार को शहर की सफाई व्यवस्था को और...