Hazaribagh

पेन्शन और सेवानिवृत्त लाभों से जुडी समस्याओं के निदान के लिए सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में आगामी बुधवार दिनांक 21 मार्च 2025 को ’वार्ब’ की तिमाही बैठक का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा समस्त केन्द्रीय पुलिस बलों के पेंशनभोगी सेवानिवृत्त कार्मिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण हेतु वार्ब (WARB) का गठन किया गया है। सीमा सुरक्षा बल भी अपने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके एवं शहीदों के आश्रितों के कल्याण हेतु हमेशा ही प्रयासरत रही है। सेवानिवृत्त कार्मिक अपने आप को अकेला या असहाय न समझे इसके लिए उन्हे हमेशा सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में बुलाया व सम्मानित किया जाता रहा है। सीमा सुरक्षा बल, मुख्यालय की पहल पर वार्ब (WARB) के तत्वावधान में प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित “सीमा प्रिया हॉल” में *दिनांक 21 मार्च 2025, प्रातः 1100 बजे* से झारखण्ड व निकटवर्ती राज्यों में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगतियों के एक ही पटल पर सुनवाई और निवारण हेतु मीटिंग का आयोजन उप महानिरीक्षक (प्रशा0), प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल, मेरू के अनुभवी लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य सम्बंधित विभागों के प्रभारी भी सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित रहेंगे।
हजारीबाग जिला क्षेत्र में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों से आहवान् किया जाता है कि वे अपने साथियों को भी परस्पर सूचित करें। सभी सेवानिवृत्त कार्मिक समय पर प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैम्प हजारीबाग में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निवारण कर सकते है, साथ ही सूचित किया जाता है कि सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके परिजनों के लिए केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन समय सुबह 0830 बजे खोल दी जाएगी ताकि वो समय से आकर जरूरत अनुसार सामान खरीद सकें। मेरू परिसर के मुख्य द्वार पर स्वागत एवं वाहन आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...