Ranchiझारखंडब्रेकिंग

मोबाइल चलाने को लेकर मां ने डांटा तो बच्चे ने की आत्महत्या

Share
Share
Khabar365news

राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के कार्ट सराय रोड, अपर बाजार से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक 15 साल की छात्रा ने मामूली बात पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा को उसकी मां ने मोबाइल देखने से मना किया था, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने कोतवाली थाना में अस्वाभाविक मौत (यूडी केस) का मामला दर्ज कराया है।

छात्रा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ समय बाद जब वह बाहर नहीं आई तो परिजन दरवाजा खटखटाने लगे। कई बार आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो परिवारवालों को अनहोनी की आशंका हुई और दरवाजा तोड़ दिया गया। दरवाजा खुलते ही परिजन हैरान रह गए। कमरे के अंदर छात्रा फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देख परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पीछे मां-बेटी का शव बरामद, दुमका में सनसनी

Khabar365newsदुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौंक के नजदीक, सदर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsझारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NHM में 298 संविदा पदों की बहाली पर रोक, CMO ने दिए जांच के आदेश

Khabar365newsNHM यानि नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड के तहत 298 संविदा पदों के...