बिहारब्रेकिंग

पत्नी ने साथ घर चलने से किया इनकार, पति ने बीच सड़क गोली मारकर की आत्महत्या 

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने बीच सड़क पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धनंजय राम (42) के रूप में हुई है, जो महेशखूंट थाना क्षेत्र के इंग्लिश टोला का रहने वाला था। 

मिली जानकारी के अनुसार धनंजय अपनी पत्नी को वापस घर ले जाने के लिए साढू के घर गया था। लेकिन जब पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया तो पति-पत्नी के बीच जमकर बहस हुई। पत्नी के इस व्यवहार से आहत होकर धनंजय ने गुस्से में आखर घर के बाहर सड़क पर ही देसी कट्टे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगते ही मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। गांव के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

बेलदौर थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने बताया, ”मृतक के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल और मोबाइल बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
झारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज : प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार, 12 बोतल बरामद

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सकरूगढ़ निचला टोला स्थित पानी...

झारखंडब्रेकिंगरांची

IIM रांची में मुंशी प्रेमचंद की 145वीं जयंती पर “मंत्र” की हुई नाट्य प्रस्तुति

Khabar365newsभारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से महान हिंदी...

झारखंडब्रेकिंग

JMM नेता और पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद का निधन, सादगी और जनसेवा के थे मिसाल

Khabar365newsझारखंड : झारखंड ने आज अपना एक सच्चा गांधीवादी नेता खो दिया।...