Chatra

क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ हड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर :थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह

Share
Share
Khabar365news

प्रखंड वासियों से शांति एँव सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने की कि अपील ।

इटखोरी (चतरा) : थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने प्रखंड वासियों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने की अपील करते हुए कहा की प्रखंड के तमाम पूजा समितियों,शैक्षणिक,संस्थानों, सभी समाज के अग्रणी बुद्धिजीवियों,जनप्रतिनिधियों से प्रखंड में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा को मनाने के लिए सहयोग की अपील करता हूं। उन्होंने कहा की सरस्वती पूजा सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और अफवाहों पर ध्यान ना दें। विभागीय निर्देशानुसार विसर्जन में डीजे पर पूर्णरूप से प्रतिबंध है। साथ ही उन्होंने पूजा समितियों व संस्थानों को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा की सरस्वती पूजा के दौरान रात्रि के 10:00 बजे के बाद साउंड गांव मोहल्ले मे नहीं बजाना है। किसी भी तरह के अश्लील व भड़काऊ गाना नहीं बजाना है। यदि किसी और सामाजिक तत्वों के द्वारा बधाएं पहुंचाई जाती है या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह के आपतिजनक पोस्ट किए जाते हैं तो इसकी तत्काल सूचना प्रखंड प्रशासन को दें। पुलिस प्रशासन हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखेगी। वहीं उन्होंने कहा की पूजा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होगा। साथी ही प्रखंड के कुछ संवेदनशील छात्रों को भी चिन्हित किया गया है जिस पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इसके अलावा उन्होंने विसर्जन के दौरान भी पूजा समिति और शैक्षणिक संस्थाओं को विशेष सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

SSB जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से मारी गोली

Khabar365newsचतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित शिला ओपी पिकेट में एसएसबी...

BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से चार बच्चों की मौत

Khabar365newsचतरा जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार किशोरों...

Chatra

इटखोरी में अवैध शराब माफिया पर पुलिस का करारा वार, मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Khabar365newsइटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुल्ली पार गड्ढा इलाके में पुलिस ने बड़ी...

BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चतरा में नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Khabar365newsचतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया तालाब के समीप एक...