Home Chatra इटखोरी में अवैध शराब माफिया पर पुलिस का करारा वार, मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
Chatra

इटखोरी में अवैध शराब माफिया पर पुलिस का करारा वार, मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Share
Share


इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुल्ली पार गड्ढा इलाके में पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटखोरी पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदेह के आधार पर जांच की गई, जिसमें अवैध शराब से लदी दो गाड़ियों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस की सख्ती और सतर्कता के चलते शराब तस्करी के इस बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तलाशी के क्रम में ब्रांडेड कंपनियों के नकली ढक्कन, स्टीकर, पैकिंग सामग्री समेत शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य उपकरण भी भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि यहां संगठित तरीके से अवैध शराब का निर्माण और वितरण किया जा रहा था।

इस पूरी कार्रवाई में इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह की सूझबूझ, सतर्कता और नेतृत्व क्षमता की विशेष भूमिका रही। उनके कुशल निर्देशन और लगातार निगरानी का ही परिणाम है कि अवैध शराब कारोबार पर इतनी बड़ी चोट की जा सकी। थाना प्रभारी की सक्रिय कार्यशैली से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 इस कार्रवाई से इटखोरी पुलिस ने यह संदेश साफ कर दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में 18 माह के बच्चे की मौत, इलाज पर सवाल

चतरा। मयूरहंड थाना क्षेत्र में इलाज के बाद 18 माह के बच्चे...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

वाराणसी में ढेर TSPC कमांडर बृजेश गंझू का शव गांव पहुंचा,

चतरा। वाराणसी में यूपी एटीएस के साथ मुठभेड़ में मारे गए TSPC...

BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बंधक छुड़ाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों का हमला,

चतरा। जिले में बंधक बनाए गए व्यक्ति को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, इंडिकेटर ने दिया जिंदगी का संकेत

चतरा। जिले के सिमरिया इलाके में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा...