Home Jharkhand न्यू लाइफलाइन नर्सिंग होम में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म
Jharkhand

न्यू लाइफलाइन नर्सिंग होम में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

Share
Share

जच्चा- बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हैं, पहले भी करा चुके हैं एक साथ तीन बच्चों का प्रसव- डॉ रजनी कुमारी

हजारीबाग –हजारीबाग पेलावाल की एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया और तीनों ही स्वस्थ हैं। जब प्रेग्नेंसी के बाद अल्ट्रासाउंड में पता चला कि महिला के गर्भ में तीन बच्चे पल रहे हैं, तो महिला और उसके परिवार वालों को बहुत चिंता हुई की इलाज और डिलेवरी कैसे होगा।
फिर इनको पड़ोसी ने डॉ रजनी कुमारी से परामर्श लेने की सलाह दी, क्योंकी इनके पड़ोसी का भी तीन बच्चों की डिलेवरी डॉ रजनी के न्यू लाइफ लाइन नर्सिंग होम में हुआ था जो इन्द्रपुरी चौक के पास है। डॉ रजनी कुमारी के द्वारा इनका भी पूरे नौ महीने प्रेग्नेंसी का इलाज और परामर्श दिया गया अच्छे परामर्श इलाज के कारण तीनों बच्चों में से किसी को भी कोई समस्या नही हुई और अभी तीनों बच्चे और मां बिलकुल स्वस्थ है। कुशलता पूर्वक प्रसव के बाद डॉ रजनी ने बताया कि इससे पूर्व भी तीन बच्चों का प्रसव एक साथ करवा चुकी हूं। ये भी जच्चा और बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हैं। प्रसव के बाद परिजनों ने डॉ रजनी और उनकी टीम को धन्यवाद दिया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...