Uncategorized

*भुरकुंडा श्री अग्रसेन स्कूल में मनाया गया विश्व हिंदी दिवस।हिंदी के विकास और पोषण पर जोर, देश को जोड़ती है हिंदई*

Share
Share
Khabar365news

श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में मंगलवार को विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य विवेक प्रधान और अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों के बीच हिंदी निबंध लेखन, कविता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने निबंध और कविता के माध्यम से आम जीवन मे हिंदी के महत्व को समझाया।

हिंदी विभाग प्रमुख दीपिका तिवारी ने कहा कि भाषा संवाद का सबसे सशक्त माध्यम होता है। हिंदी पूरे विश्व में बसे भारतीय मूल के लोगों को एक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बच्चों को विश्व हिंदी दिवस के इतिहास से भी परिचय कराया। प्राचार्य श्री प्रधान ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। यह देश को जोड़ने वाली भाषा है। हिंदी के विकास, पोषण और संवर्धन की दिशा में हमें और प्रयास करते हुए अपनी रोजमर्रा के जीवन में हिंदी को अधिक से अधिक शामिल करने की जरूरत है। छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने ‘ओजस्विनी है अनूठी है ये हिंदी, सहित्य का असीम सागर है ये हिंदी, यूँ तो देश में कई भाषाएँ हैं, पर राष्ट्र के माथे की बिंदी है ये हिंदी’ कविता के माध्यम से हिंदी का महत्व बताया। मौके पर निबंध व कविता प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका वंदना कुमारी, नीलू श्रीवास्तव, लीलेश्वर पांडेय, विजय राणा, छात्र आकिब, निर्जल कुमार, रितिक कुमार, रोहिणी कौशल, सना परवीन, सौरव कुमार, विनेश, चंदन, कुलदीप का योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

Khabar365newsगुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...