रांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए 11 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार वर्षा हो सकती है। कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने तथा वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसानों को मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।
Leave a comment