Jharkhand

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2024-25 का ले लाभ, 31 दिसंबर 2024 तक करा सकते हैं बीमा।

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग) अन्तर्गत किसानों की बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत रबी फसल 2024 हेतु फसल बीमा करायी जा रही है। लाभ लेने हेतु किसान नजदीकी प्रज्ञा केन्द्र (CSC) अथवा पोर्टल www.pmfby.gov.in पर ऑनलाईन स्वतः आवेदन farmer login के माध्यम से दे सकते है। बीमा कराने की अंतिम तिथि 31.12.2024 तक है। पंजीकरण में 1. आधार कार्ड 2. बैंक पासबुक 3. राजस्व पदा० द्वारा निर्गत भूगि प्रमाण पत्र (नवीनतम) तत्काल उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में मुखिया / प्रधान से सत्यापित वंशावली एवं भूमि विवरणी 4. बटाई प्रमाण पत्र (नोटराईज्ड शपथ पत्र) 5 स्वसत्यापित फसल बुआई प्रमाण पत्र 6. मोबाईल नम्बर वांछित है।

विशेष जानकारी के लिए कार्यालय जिला सहकारिता पदाधिकारी रामगढ़ दूरभाष संख्या 9431108778, एचडीएफसी ईगो जीआईसी लिमिटेड हेल्पलाइन नंबर- 14447 पर सम्पर्क किया जा सकता है। गौरतलब होकि योजना का लाभ लेने हेतु किसानों को ₹1 की टोकन राशि का भुगतान करना होगा, वही योजना के तहत रबी फसल अंतर्गत गेहूं के लिए 58178 रुपए प्रति हेक्टेयर, राई सरसों के लिए 33202 रुपए प्रति हेक्टेयर, चना के लिए 45325 रुपए प्रति हेक्टेयर एवं आलू के लिए 168075 रुपए प्रति हेक्टेयर का बीमा किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhRanchi

अंबा प्रसाद ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात

Khabar365newsमहामहिम राज्यपाल से अंबा प्रसाद ने की महिला आयोग को क्रियाशील बनाने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू के मजदूरों ने ब्लैक डे काला दिवस मनाया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहस्पतिवार को पीबीयूएन एल पतरातू के...

BreakingJharkhandPatnaझारखंडब्रेकिंग

पटना में बेखौफ अपराधी: अपार्टमेंट में घुसकर व्यवसायी को मारी गोली,

Khabar365newsपटना स्थित शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नाला कार्बन फैक्ट्री के पास...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में गर्मी का असर तेज, अगले 4 दिनों में तापमान 3°C बढ़ने की संभावना

Khabar365newsअप्रैल महीने की शुरुआत होते ही गर्मी का एहसास तेजी से होने...