Ranchi

जनता की हर समाधान का समाधान करेगी युवा कांग्रेस- गौरव

Share
Share
Khabar365news

रांची विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह के प्रयास से बिजली की समस्या दूर हुई है। बताते चले की विगत कुछ वर्षों से रातू छेत्र के मनातू- टेंडर गांव में बिजली की समस्या से वहा रहे ग्रामीणों को जूझना पर रहा था , न तो वहा बिजली के पोल थे,न ट्रांसफार्मर जिसके कारण जल की समस्या, छात्रों को पढ़ाई एवं ग्रामीणों को जीवन यापन में भारी परेशानी उठानी पड रही थी। हलांकि ट्रांसफार्मर के लिए ग्रामीणों ने सांसद, विधायक व विभाग के वरीय अधिकारियों से कई बार मुलाकात किया, लेकिन इन लोगों द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने का सिर्फ कोरा आश्वासन ही दिया। जैसे ही यह बात रांची विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह को पता चली उन्होंने तुरंत इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया व ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। एक सप्ताह के बाद गौरव ने ट्रांसफार्मर के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से फिर मुलाकात किया। कई दिनों के प्रयास के बाद मनातू गांव में आखिरकार पोल एवं ट्रांसफार्मर लगा। बिजली आते ही स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।गौरव सिंह के इस प्रयास को काफी सराहा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जो कार्य विधायक या सांसद को करना चाहिए था वो काम एक जुझारू युवा नेता ने कर दिखाया।इस कार्य के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव,विधायक अनूप सिंह,रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सनी, संजय पांडे,युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज,युवा कांग्रेस महासचिव एवं रांची विधानसभा के प्रभारी श्री रोहित सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रौशन, महासचिव ऋषिकेश सिंह, सहित कई लोगों ने गौरव के इस कार्य की काफी सराहना की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRanchi

रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज (IAS) ने किया पीवीयूएनएल का दौरा, परियोजना प्रगति एवं विभिन्न मुद्दों की समीक्षा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

ऑपरेशन प्रहार’ से हड़कंप, रांची पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Khabar365newsरांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और...

JharkhandRanchi

रांची में मूसलाधार बारिश, घंटों हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

Khabar365newsराँची। राजधानी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज...

JharkhandRamgarhRanchi

भगवान परशुराम सत्य, साहस, धर्म की रक्षा के महान प्रेरणा स्रोत थे, ब्राह्मणों ने एकता का परिचय दिया- प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़, विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक...