Hazaribagh

युवा नेता हर्ष अजमेरा ने नामांकन से पूर्व लिया भगवान और पूर्वजों का आशीर्वाद, जनता में विश्वास और उत्साह का भरपूर माहौल

Share
Share
Khabar365news

समाज की भलाई और विकास के लिए अपनी पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करूंगा :– हर्ष अजमेरा।

हजारीबाग।

विधानसभा चुनाव के अंतर्गत 25 हजारीबाग को लेकर युवा और प्रेरणादायक नेता हर्ष अजमेरा ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने से पूर्व अपने धार्मिक और पारिवारिक संस्कारों का पालन करते हुए भगवान और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त किया। हर्ष अजमेरा ने नरसिंह स्थान मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की और भगवान नरसिंह से समाज, हजारीबाग तथा देश की भलाई के लिए उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद मांगा।

पूजा अर्चना के पश्चात हर्ष अजमेरा अपने घर लौटे, जहां उन्होंने अपनी स्वर्गवासी माताजी राज कुमारी अजमेरा,दादा और दादी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। अपने पूर्वजों की याद और उनके आशीर्वाद के साथ उन्होंने इस चुनावी नामांकन यात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी ने शुभ कार्य के आरंभ के प्रतीक स्वरूप उन्हें दही-गुड़ खिलाकर मंगलमय यात्रा की कामना की।

हर्ष अजमेरा का यह कदम जनता के बीच उनके प्रति गहरे विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। अपनी जड़ों से जुड़े रहने और अपने परिवार तथा धर्म के प्रति सम्मान व्यक्त करने वाले अजमेरा ने एक बार फिर जनता को यह संदेश दिया है कि वे एक सच्चे जनसेवक के रूप में समाज की सेवा के लिए तत्पर हैं।

इस अवसर पर हर्ष अजमेरा ने कहा, मुझे भगवान और अपने पूर्वजों का आशीर्वाद मिला है, और मैं समाज की भलाई और विकास के लिए अपनी पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करूंगा। मुझे विश्वास है कि जनता का सहयोग और समर्थन मुझे अवश्य मिलेगा, और हम सब मिलकर इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
हर्ष अजमेरा के नामांकन से पहले के इन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों ने न केवल उनकी व्यक्तिगत आस्था को दर्शाया है, बल्कि जनता में उनके प्रति स्नेह और उत्साह की भावना को भी प्रबल किया है। उनके इस कदम से चुनावी माहौल में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...