हजारीबाग

आस्था के केंद्र नन्हें हनुमान मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप, पुनर्निर्माण के लिए विधि-विधान से हुआ भूमिपूजन

Share
Share
Khabar365news

चरही, हजारीबाग। चरही घाटी की धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े प्राचीन नन्हें हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मंदिर के नए स्वरूप को आकार देने के लिए सार्वजनिक भूमिपूजन कार्यक्रम विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ। भूमिपूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम से पूर्व मंदिर समिति की ओर से प्रस्तावित निर्माण कार्य की रूपरेखा और मंदिर के नए स्वरूप को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने श्रद्धालुओं को आगामी निर्माण योजना की जानकारी देते हुए मंदिर के पुनर्निर्माण में समाज के सभी वर्गों से सहयोग और सहभागिता की अपील की। प्राचीन आस्था स्थल को आधुनिक एवं भव्य स्वरूप देने की पहल को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर चरही थाना प्रभारी अजित कुमार, जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली, महापौर अरविन्द कुमार राणा, चनारो मुखिया बृजबिहारी महतो समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, मंदिर समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

चरही थाना प्रभारी अजित कुमार ने कहा कि नन्हें हनुमान मंदिर क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। उन्होंने मंदिर के पुनर्निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकजुटता का संदेश जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि निर्माण कार्य के दौरान अनुशासन बनाए रखें, प्रशासन का सहयोग करें और मंदिर परिसर की स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उमेश कुमार सिंह, बलीराम सिंह, रंजीत सिंह, प्रेमश्वर महतो, निरंजन महतो, किन्नर आरती सहानी, वीणा मिश्रा, आशा राय, निलकण्ठ महतो, किशून महतो, जुगेश्वर महतो, कामता पंडित, चोलेश्वर महतो, सरयू महतो, महादेव विश्वकर्मा, रमेश यादव, रमेश कुमार, रणविजय चौहान, संजय कुमार सिंह, विप्लव विश्वास, जितेन्द्र विश्वास, रामललन पंडित, जितेंद्र पंडित, रवि कुमार देव, सुरेन्द्र महतो, रामधन प्रजापति, रामू यादव, कृष्णा प्रसाद, गोपाल महतो, विजय कुमार सहानी सहित दर्जनों श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भूमिपूजन के साथ ही नन्हें हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण की नई यात्रा शुरू हो गई है। अब इस प्राचीन आस्था स्थल को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

चोरी के ट्रैक्टर का बड़कागांव पुलिस ने किया पर्दाफाश, जंगल से बरामद

Khabar365newsगुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया...

हजारीबाग

30 सितंबर को झारखंड बंद का ऐलान, आंदोलनकारी, किसान और मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन

Khabar365newsरिपोर्ट /आरिफ खान हजारीबाग। झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा और झारखंड राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसा, सैनिक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Khabar365newsहजारीबाग। जिले की त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसे की खबर सामने आई...

हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मर्डर केस का पांचवां अभियुक्त गिरफ्तार

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से हत्या मामले में पुलिस...