ActiveJharkhandLATEHAR

कारगिल पार्क, लातेहार में 94वां भारतीय वायुसेना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न

Share
Share
Khabar365news

लातेहार, 8 अक्टूबर 2026। वेटरन ऑर्गनाइजेशन ऑफ झारखंड (VOJ) की लातेहार यूनिट की ओर से आज कारगिल पार्क, लातेहार में 94वां भारतीय वायुसेना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस, समर्पण और देश की सुरक्षा में उसके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए वीर जवानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी श्री राजीव कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व वायु सैनिक श्री प्रेम प्रकाश शुक्ला एवं श्री अरुण कुमार सहित कई पूर्व सैनिक, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्री राजीव कुमार उपाध्याय ने कारगिल स्टैच्यू पर माल्यार्पण कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उपस्थित दोनों पूर्व वायु सैनिकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। उपस्थित सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने पूरे सम्मान और उत्साह के साथ राष्ट्रगान में भाग लिया। इसके बाद वायुसेना दिवस का केक काटकर समारोह मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय वायुसेना के आदर्श वाक्य “Touch the Sky with Glory” (नभः स्पृशं दीप्तम्) को भी स्मरण किया गया।

इस अवसर पर वेटरन ऑर्गनाइजेशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक श्री मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जब सैनिक वर्दी में देश की सेवा करते हैं तो वे अपने घर-परिवार से दूर रहकर राष्ट्रहित एवं जनहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी देश के प्रति वही जुनून और जज्बा कायम रहता है। इसी भावना के साथ VOJ के माध्यम से समाज में युवाओं को सही दिशा देने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा झारखंड के विभिन्न जिलों में विशेष अवसरों पर गांव-गांव जाकर जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा रही है। साथ ही युवाओं को राष्ट्रसेवा और सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित करने का प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब भी उनके सामने कोई सैनिक या पूर्व सैनिक आए तो उसका सम्मान अवश्य करें, क्योंकि यह सम्मान देश की सेवा के प्रति सम्मान है।

वायुसेना दिवस के अवसर पर VOJ के पूर्व सैनिकों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को अनाज-दान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। यह अनाज ग्राम लाई एवं आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित किया गया। उल्लेखनीय है कि जरूरतमंद लोगों की सहायता की यह पहल सबसे पहले समाजसेवी स्वर्गीय बलिराम सिंह जी द्वारा की गई थी। इस अवसर पर उनके सुपुत्र श्री कुमार माधवन ने अपने पिता द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं VOJ के पूर्व सैनिक श्री मुरारी प्रसाद शर्मा ने कार्यक्रम की अगुवाई की। उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने वायुसेना दिवस के महत्व तथा भारतीय वायुसेना के गौरवपूर्ण इतिहास और देशसेवा पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक श्री किशोर उरांव, खाटू श्याम इंडेन के श्री राजीव रंजन सिंह, पंजाब नेशनल बैंक, लातेहार के मुख्य खजांची श्री रवि टोपनो सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

ज्ञातव्य है कि वेटरन ऑर्गनाइजेशन ऑफ झारखंड का मुख्य कार्यालय हेहल अंचल कार्यालय के समीप, रांची में स्थित है। संगठन झारखंड के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, सैनिकों के सम्मान और समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के संकल्प के साथ हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveHazaribaghJharkhand

स्थानीय युवाओं ने तैयार किया पारंपरिक भक्ति एल्बम, ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ जल्द होगा रिलीज

Khabar365newsबरकट्ठा: कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला बरकट्ठा प्रखंड...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पी वी यू एन एल में हाइड्रोक्लोरिक एसिड केमिकल रिलीज को लेकर रासायनिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छतरपुर DSP प्रशांत कुमार ने बच्चों से की पढ़ाई पर बात, दिखा मानवीय अंदाज

Khabar365newsछतरपुर। छतरपुर के DSP प्रशांत कुमार का बच्चों के प्रति संवेदनशील और...