BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

केंदुआ पंचायत में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीडीसी ने दिए जरूरी निर्देश

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़/हिरणपुर। हिरणपुर प्रखंड की केंदुआ पंचायत में बुधवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अरविंद कुमार लाल की अध्यक्षता में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान पंचायत क्षेत्र में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में VB-G RAM G, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, समाज कल्याण एवं जेएसएलपीएस समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। डीडीसी ने पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

डीडीसी ने ग्राम सभा, ई-केवाईसी और जियो-टैगिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया। संबंधित कर्मियों से लंबित कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का भी लिया जायजा

समीक्षा बैठक के बाद डीडीसी अरविंद कुमार लाल ने पंचायत क्षेत्र के विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और संबंधित सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

डीडीसी के निरीक्षण से पंचायत स्तर पर संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी भी ली गई। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने को प्रशासन की प्राथमिकता बताया।

प्रशासन का उद्देश्य है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

भवानीपुर ने जीता गेन्दरेच् बॉल प्रतियोगिता का खिताब

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट महेशपुर। प्रखंड के जयनगरा पंचायत अंतर्गत...

ActiveJharkhandPakur

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बूथों पर पहुंचीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज,

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो | जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में ‘OK’ गेम की चर्चा! खुलेआम कथित लॉटरी बिक्री पर सवाल, रोक क्यों नहीं?

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो | जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। जिले में कथित अवैध...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

किस्मत कदमसार में सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो | जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। सेवा संकल्प अभियान 2026...