Uncategorized

रॉयल प्रोगेसिव स्कूल में आयोजित हुआ विज्ञान प्रदर्शनी

Share
Share
Khabar365news

विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कार देते अतिथि  थे

डकरा-   रॉयल प्रोगेसिव स्कूल में मोहननगर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 45 मॉडल और 12 स्टॉल  लगाए गए थे। जिसमें  विद्यार्थीयो ने चंद्रयान, पर्यावरण संरक्षण, स्वछता, प्रदूषण रोकथाम, पानी बचाव, सहित विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किये। एनके एरिया महाप्रबंधक संजय कुमार  ने फीता काट कर विज्ञान प्रदर्शनी उद्घाटन किया। मौके महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा विद्यालय में ऐसी कार्यक्रम आयोजित से बच्चों में जिज्ञासा जागती है। साथ ही बच्चों में छुपी प्रतिभा को उभारने का मौका मिलता है।

वही विद्यालय के अध्यक्ष नंदलाल चौहान ने कहा  आज विज्ञान का युग है और विद्यार्थियों की इसमें रुचि उसमें आगे बढ़ने में सहायक साबित होगा। इस दौरान खलारी सीओ शिशुपाल आर्य ने  प्रदर्शनी का अवलोकन किया। और बच्चों द्वारा बनाये गये विभिन्न मॉडल की सराहना की।  प्राचार्य रामबली चौहान ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर रचनात्मक शैली का विकास करने के साथ  वैज्ञानिक उत्सुकता बढ़ाना है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले  प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर   भैरव बनर्जी, मनिंदर सिंह, प्रदीप नायक, अरुण कुमार,रोशन चौहान, जितेंद्र कुमार, धनंजय कुमार,कंचन, नीतू,संजू,निधि,अनुराधा, नेहा, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...