CrimeJharkhand

रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,बिजुलिय ठेकेदार देवांशु सहित पतरातु हरदेव कंट्रक्शन में संलिप्त पांच आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ बिजूलिया स्थित रेलवे ओवरब्रिज विकास नगर स्थित अज्ञात अपराधियों के द्वारा ठेकेदार देवांशु साहा को जान से मारने की नियत से अंधाधुंध गोलीबारी कि गई थी।जिस संबंध में रामगढ़ थाना कांड संख्या 309/22 दिनांक 8/12/22 धारा 385/387/307/120 भी/34 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ पियुष पांडेय के दिशानिर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एस आई टी टीम गठित कर लगातार पुलिस द्वारा खोजबीन छापेमारी अभियान चलाया गया। जिस दौरान कांड में संलिप्त पांडेय गिरोह के चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तारी की गई गोलू कुमार। मिलन तूरी। धुरव उरांव।सूरज साव वहीं पतरातु हरदेव कंट्रक्शन गोलीकांड के आरोपी गुड्डू राजवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फरार अन्य वंचित अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी अभियान जारी है।कांड में संलिप्त गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा बयान में अपने अपराध को स्वीकार किया गया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने इस घटनाक्रम में प्रयुक्त हथियार में एक पिस्टल एक कट्टा सात गोली सात मोबाइल दो मोटरसाइकिल को कुजू ओपी क्षेत्र के आरा काटा से 7 नंबर क्लोनी से कांड में उपयोग किया गया समान को जप्त किया गया।
वहीं पतरातु के उक्त कांड के अलावा दिनांक 6/12/22 को पतरातु थाना क्षेत्र के हरदेव कंट्रक्शन में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था जिस संबंध में पतरातु थाना कांडा संख्या 222/22 दिनांक 6/12/22 धारा 386/387/34 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था।इस घटना में पांडेय गिरोह के सदस्य गुड्डू राजवंशी पिता स्वर्गीय राम स्वरूप राजवंशी पतरातु। पुलिस अधीक्षक के बयान अनुसार पतरातु भुरकुंडा रामगढ़ तीनों घटनाक्रम में संलिप्त 12 आरोपी को जेल भेजा गया।
छापेमारी दल में शामिल सदस्य: एस आई रघुनाथ सिंह रामगढ़ थाना। एस आई सोनू कुमार रजरप्पा। एस आई शशि प्रकाश रामगढ़ थाना। एस आई अफ़ज़ल अंसारी। एस आई प्यारे हसन रामगढ़ थाना।
पतरातु भुरकुंडा कांड संख्या पतरातु थाना प्रभारी गौतम कुमार। अमित कुमार पतरातु। सोनु कुमार साहू। एस आई मयंक प्रसाद भुरकुंडा ओपी। इत्यादि पुलिस बल मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में घर में घुसकर युवक की हत्या,

Khabar365newsधनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में शुक्रवार शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी पतरातू में CARE HMIS सेवा शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल बदलाव की नई शुरुआत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामगढ़ जिले के सीएचसी पतरातू में...