देशब्रेकिंग

मुंबई में 13 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, झारखंड से फर्जी आधार कनेक्शन उजागर

Share
Share
Spread the love

मुंबई : मुंबई पुलिस ने 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है, जिनका सीधा कनेक्शन झारखंड से है। चौंकाने वाली बात यह है कि ये सभी अवैध घुसपैठिए फर्जी आधार कार्ड बनवाकर खुद को भारतीय नागरिक साबित कर रहे थे, और ये आधार कार्ड झारखंड के साहिबगंज जिले से जारी किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने दस्तावेज़ों की पड़ताल की, तो पाया कि ज़्यादातर कार्डों में जन्म तिथि 1 जनवरी दर्ज है, जो फर्जीवाड़े का साफ संकेत है। 

पूछताछ में इन सभी ने स्वीकार किया कि वे मूल रूप से बांग्लादेश के निवासी हैं। इन घुसपैठियों की पहचान जियाउल शेख, अयूब शेख, मनौरूल शेख, सईम शेख, नईम शेख, सामौन शेख, रफीकुल शेख, जाहिर शेख, नसीमा बीबी, मोइनुद्दीन शेख, बरीउल शेख, हलीम शेख और कसूद शेख के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी मुंबई की सड़कों पर फेरीवाले के रूप में काम कर रहे थे। 

इस सनसनीखेज गिरफ्तारी के बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इस पूरी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और विवरण साझा करते हुए चेताया कि झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र अब बांग्लादेशी घुसपैठियों के ‘आधार शिविर’ बनते जा रहे हैं। मुंबई पुलिस ने इस मामले में झारखंड पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
झारखंडब्रेकिंग

रांची में सांड का आतंक, बुजुर्ग को मार डाला; एक सप्ताह में 3 लोगों की मौत

Spread the loveरांची : रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा गांव और...

झारखंडब्रेकिंग

सिरमटोली फ्लाइओवर का रैंप निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा 

Spread the loveरांची : रांची के सिरमटोली फ्लाइओवर का रैंप निर्माण कार्य...