बिहारब्रेकिंग

बिहार में बर्फ फैक्ट्री में हुआ धमाका, मालिक के बेटे की मौत; 2 मजदूर घायल

Share
Share
Khabar365news

बिहार : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। लालपरसा चौक स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हो गया, जिसमें फैक्ट्री मालिक के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर मालिक का बेटा पवन सहनी और 2 मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री का छप्पर उड़ गया। पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों मजदूरों को गंभीर हालत में सुगौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोगों ने पहले इसे हाईवे पर टायर फटने की आवाज समझा, लेकिन जैसे ही धुएं और चीख-पुकार की आवाजें फैक्ट्री से आने लगीं, लोग घबरा गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सुगौली थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फैक्ट्री में हुए धमाके की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। यह धमाका किस कारण हुआ, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...