Uncategorized

*23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों को दिया गया द्वितीय चरण का प्रशिक्षण*
==============

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: *23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मंगलवार को गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों के लिए द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ का निरीक्षण कर प्रशिक्षण कार्यों का जायजा लिया।*

*प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदान पदाधिकारियों से कहा कि निर्वाचन के दौरान आपके द्वारा जो भी कार्य किए जाने हैं आप सभी उनकी गंभीरता को समझते हुए अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं अपनी सभी तरह की दुविधाओं को प्रशिक्षण के दौरान दूर कर ले। सुश्री मिश्रा ने सभी मतदान पदाधिकारियों को स्वयं से ईवीएम को ऑपरेट करने एवं इसकी पूरी जानकारी प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने मतदान पदाधिकारियों को मतदान के दिन किए जाने वाले कार्यों को अच्छी तरह से समझ लेने, विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों को भरने की पूरी जानकारी प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने सभी को डिस्पैच के दिन का ससमय रामगढ़ कॉलेज पहुंच जाने एवं मतदान के दिन ससमय मॉकपोल करवा कर मतदान शुरू कर देने का निर्देश दिया। सुश्री मिश्रा ने सभी मतदान पदाधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान लगातार मास्टर ट्रेनरों व संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क में रहकर किसी भी प्रकार की दुविधा को त्वरित दूर करते हुए स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया।*

*प्रशिक्षण के दौरान सुश्री मिश्रा ने प्रशिक्षण कोषांग के पदाधिकारियों एवं सभी मास्टर ट्रेनरों को मतदान पदाधिकारियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान पदाधिकारियों को देने का निर्देश दिया।*

*प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों के द्वारा सभी मतदान पदाधिकारियों को चुनाव संबंधित सामान्य जानकारी, विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों को भरने की जानकारी, मॉक पोल, ईवीएम के संचालन की प्रक्रिया, समस्त निर्वाचन कागजातों एवं सामग्रियों का अलग-अलग पैकेट तैयार करने, चैलेंज वोट, टेंडर वोट, इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट सहित चुनाव से संबंधित अन्य विषयों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई एवं सभी की दुविधाओं को दूर किया गया। इस दौरान वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...