JharkhandRanchi

मध्यस्थता से सुलझा 4 वर्ष पुराना पारिवारिक विवाद, डालसा सचिव ने दी शुभकामनाएं

Share
Share
Khabar365news

रांची । अधिवक्ता मध्यस्थ अमरेंद्र कुमार ओझा एवं दोनों पक्षों के विद्वान अधिवक्ताओं ने सुलझाया पारिवारिक विवाद


 अमरेंद्र कुमार ओझा, पप्पु कुमार एवं प्रिंस कश्यप के अथक प्रयास से वाद सुलझ रांची : मध्यस्थता केंद्र रांची में एक ओ.एम. वाद संख्या 457/2023 को अधिवक्ता मध्यस्थ अमरेंद्र कुमार ओझा एवं प्रथम पक्ष के अधिवक्ता श्री प्रिंस कश्यप और द्वितीय पक्ष के अधिवक्ता श्री पप्पु कुमार के संयुक्त प्रयास से सुलझा लिया गया।

यह वाद माननीय श्री राजेश कुमार सिंह, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय-2 के न्यायालय से मध्यस्थता केंद्र रांची में मध्यस्थता के लिए आया था। उक्त वाद संख्या ओ.एम वाद संख्या 457/2023 को अधिवक्ता मध्यस्थ अमरेंद्र कुमार ओझा एवं प्रथम पक्षम के अधिवक्ता श्री प्रिंस कश्यप और द्वितीय पक्ष के अधिवक्ता श्री पप्पु कुमार के प्रयास से सुलझा लिया गया। यह वाद डालसा सचिव श्री रवि कुमार भास्कर ने अधिवक्ता मध्यस्थ अमरेंद्र कुमार ओझा को सुलझाने के लिए निर्देशित किया था।


ज्ञात हो कि उक्त में प्रथम पक्ष सगुफता आफरीन ने अपने पति फिरोज अंसारी के खिलाफ भरण-पोषण वाद दायर किया था। दोनों की शादी मस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी, दोनों आपसी विवाद के कारण लगभग 3-4 वर्ष से अलग रह रहे थे। मध्यस्थ एवं विद्वान अधिवक्ताओं के द्वारा समझाने पर 3-4 सिटिंग में वाद सुलझा, दोनों दंपति फिर से साथ में रहने के लिए राजी हो गये। दोनों को एक बेटा और एक बेटी है। दोनों एक दूसरे और दोनों एक दूसरे के घरवालों का सम्मान करेंगे।

पत्नी भी अपने पति का सम्मन करेंगे एवं पति भी अपनी पत्नी की जरूरतों का ध्यान रखेंगे। मध्यस्थता से बात बनी कि वे पुराने विवाद को भुलेंगे और पति-पत्नी मिलकर अपने बच्चों के भविष्य को संवारेंगे।


अंत में दोनों पक्षों को डालसा सचिव श्री रवि कुमार भास्कर ने उनके उज्जवल भविष्य हेतु बुके देकर शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में वाद न उत्पन्न करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि आपलोग अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें, ताकि वे आगे चलकर आपकी मदद कर सकें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...