JharkhandRanchi

सी बी एस ई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 सृष्टि प्रिया का उम्दा प्रदर्शन

Share
Share
Khabar365news

खेल जीवन में अनुशासन को जन्म देता हैप्राचार्य
सी बी एस ई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2025 का आयोजन ग्रेटर नोएडा( JAYPEE) में हुआ।
इस प्रतियोगिता में अंडर 17 ,अंडर 19 ,बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया।इस शूटिंग स्पर्धा में डी ए वी हेहल की छात्रा सृष्टि प्रिया ने अंडर – 19 बालिका वर्ग पीप साइट में तृतीय स्थान हासिल कर अपने माता-पिता व विद्यालय को गौरवान्वित करने का कार्य किया।सृष्टि प्रिया ने 400 अंक में से 398 अंक हासिल कर शूटिंग में अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध किया।


अंडर- 19 पीप साइट बालक
अंडर-19पीप साइट बालिका एवं
अंडर -17 बालक ने( टीम इवेंट)
चतुर्थ स्थान हासिल कर स्वयं को सिद्ध करने का प्रयास किया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उन्हें भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिस्पर्धा में हार-जीत से अधिक मायने रखता है अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना और उसे खेल भावना से खेलना।उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों के जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी अत्यावश्यक है।


विद्यालय के खेल शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यालय के बच्चे विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Ranchi

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों एवं छात्रों के न्याय के लिए विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन किया

Khabar365newsआज झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़े का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता और...