Crimeझारखंडब्रेकिंग

साइबर क्राइम गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के जामताड़ा जिले की पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों का तरीका काफी हाईटेक है। पुलिस को इन साइबर अपराधियों की तलाश थी, जो बिना किसी प्रकार के ओटीपी के लोगों के खातों से पैसे उड़ा रहे थे। गिरफ्तार अपराधी सात वर्षों से पुलिस को चुनौती दे रहे थे कि कोई उन्हें अपने तरीके से नहीं पकड़ सकता।

पुलिस ने इन अपराधियों की चुनौती को स्वीकार किया और इस गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इसके मालिक की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार पांचों साइबर अपराधी दो अलग-अलग गिरोह के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि अच्छी बांग्ला भाषा बोलने के कारण इनका मुख्य कार्यक्षेत्र पश्चिम बंगाल रहा है और इसके अलावा इन्होंने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों को भी अपना शिकार बनाया है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 14 मोबाइल फोन, 18 फर्जी सिम कार्ड और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम इसलिए नहीं बताए जा रहे हैं क्योंकि उनके जरिए कहीं और छिपे उनके आका अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन 22 चोरी की बाइक बरामद, 15 अपराधी दबोचे गए

Khabar365newsरांची: झारखंड के रांची स्थित नामकुम थाना पुलिस ने 15 अपराधियों को...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

जेडीयू ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 44 नामों पर लगी अंतिम मुहर

Khabar365newsबिहार : बिहार JDU ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी...