Uncategorized

*पीवीयूएन पतरातु स्थित मनाया गया 52 वां नेशनल सेफ्टी दिवस। नुक्कड़ नाटक एवं वृक्षारोपण किया गया*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट मंसूर खान ब्यूरो के साथ तन्नू कुमार उपाध्याय

रामगढ़ जिले के पतरातु पीवीयूएन सेफ्टी पार्क में आज 52 वां नेशनल सेफ्टी दिवस का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि एसके पांडे (जीएम प्रोजेक्ट) ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। विशिष्ट अतिथि में दिलीप सरकार सीएम भेल। महेश पोरवाल सीनियर कमांडेंट सीआईएसएफ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को देवदीप बोस जीएम सेफ्टी के द्वारा होस्ट किया गया। अन्य गणमान्य लोगों में नीरज राय एच ओ एच आर अंजनी प्रकाश जीएमसीसीडी संजय कुमार सीएमओ पीवीयू एन बीडी दास एजीएम आईडी नागेंद्र मिश्रा सीएफओ पीवीयूएन संजय कुमार एजीएम एमपी एस कंडाला जीएम एप्स संगीता दास एजीएम सी&एम अमित कुमार धुरिया एजीएम सेफ्टी भेल। कार्यक्रम की शुरुआत प्लांट परिक्षेत्र में कार्यरत मजदूरों एवं अधिकारियों के द्वारा सेफ्टी रैली निकालकर की गई। उसके बाद फ्लैग होस्टिंग मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कई तरह के पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। पदाधिकारियों एवं मजदूरों के द्वारा नुक्कड़ नाटक, गाने एवं शायरी भी प्रस्तुत की गई। साथ ही सीआईएसएफ के जवानों के द्वारा अग्नि सुरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। कई तरह के सेफ्टी गीत तथा सेफ्टी कविताओं का भी आयोजन किया गया। वर्कर्स के द्वारा डांस तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में इन कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकारों को प्राइज् देकर उन्हें सम्मानित किया गया। सीआइएसएफ के जवानों द्वारा फायर ड्रिल का भी प्रदर्शन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पीवीयूएन परीक्षेत्र गुंजायमान होता रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...