Uncategorized

*पीवीयूएन पतरातु स्थित मनाया गया 52 वां नेशनल सेफ्टी दिवस। नुक्कड़ नाटक एवं वृक्षारोपण किया गया*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ तन्नू कुमार उपाध्याय

रामगढ़ जिले के पतरातु पीवीयूएन सेफ्टी पार्क में आज 52 वां नेशनल सेफ्टी दिवस का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि एसके पांडे (जीएम प्रोजेक्ट) ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। विशिष्ट अतिथि में दिलीप सरकार सीएम भेल। महेश पोरवाल सीनियर कमांडेंट सीआईएसएफ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को देवदीप बोस जीएम सेफ्टी के द्वारा होस्ट किया गया।

अन्य गणमान्य लोगों में नीरज राय एच ओ एच आर अंजनी प्रकाश जीएमसीसीडी संजय कुमार सीएमओ पीवीयू एन बीडी दास एजीएम आईडी नागेंद्र मिश्रा सीएफओ पीवीयूएन संजय कुमार एजीएम एमपी एस कंडाला जीएम एप्स संगीता दास एजीएम सी&एम अमित कुमार धुरिया एजीएम सेफ्टी भेल। कार्यक्रम की शुरुआत प्लांट परिक्षेत्र में कार्यरत मजदूरों एवं अधिकारियों के द्वारा सेफ्टी रैली निकालकर की गई। उसके बाद फ्लैग होस्टिंग मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कई तरह के पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। पदाधिकारियों एवं मजदूरों के द्वारा नुक्कड़ नाटक, गाने एवं शायरी भी प्रस्तुत की गई। साथ ही सीआईएसएफ के जवानों के द्वारा अग्नि सुरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। कई तरह के सेफ्टी गीत तथा सेफ्टी कविताओं का भी आयोजन किया गया। वर्कर्स के द्वारा डांस तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में इन कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकारों को प्राइज् देकर उन्हें सम्मानित किया गया। सीआइएसएफ के जवानों द्वारा फायर ड्रिल का भी प्रदर्शन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पीवीयूएन परीक्षेत्र गुंजायमान होता रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...