जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

नशे में धुत जमशेदपुर के 6 युवकों ने जमकर मचाया उत्पात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

तमंचे के साथ पार्टी करने गालूडीह पहुंचे जमशेदपुर के युवकों ने एक होटल में जमकर उत्पात मचाया। जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने सभी छह युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने अवैध पिस्तौल समेत पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके बाद सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि उलदा में एनएच स्थित हवेली होटल में सभी युवक नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे। युवकों के पास से एक पिस्तौल, पांच गोलियां, 96,350 रुपये नकद, कार (जेएच05 बीएल 2027) व छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार युवकों में जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित हुरलुंग निवासी रौशन टोपनो, मानगो के बालीगुमा निवासी अनिकेत कुमार, बारीडीह के शांति नगर निवासी आदित्य कुमार व राहुल कुमार महतो, प्रगतिनगर निवासी मनीष पांडेय एवं बारीडीह बस्ती के रहने वाले मुकेश कुमार शामिल हैं। ये सभी युवक किसी न किसी व्यवसाय से जुड़े हैं। पुलिस को सभी ने बताया कि रात में दुकान बंद कर वे कार से घूमने निकले थे। पार्टी व मौज-मस्ती के लिए गालूडीह में भोर करीब पांच बजे पहुंचे। युवकों ने बताया कि उन्होंने शौक के लिए पिस्तौल अपने पास रख लिया था। पिस्तौल लाइसेंसी है, लेकिन इसका लाइसेंस फेल हो चुका है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...