Entertainment

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। शैक्षणिक भ्रमण के तहत आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के विद्यार्थियों ने कोनार डैम का भ्रमण किया। कोनार बांध कोनार नदी पर बना हुआ है और दामोदर घाटी निगम द्वारा बनाया गया यह दूसरा बांध है। यह दामोदर घाटी की चार बहुद्देशीय परियोजनाओं में से एक है। आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद समेत विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मियों तथा सैंकड़ों विद्यार्थी इस भ्रमण में शामिल रहे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि समय समय पर विद्यार्थियों को आसपास के क्षेत्रों में के खास जगहों का भ्रमण कराया जाता है ताकि आसपास के क्षेत्रों में मौजूद प्रकृति की सुंदरता और खासियतों से विद्यार्थी भी अवगत हो सकें। उन्होंने बताया कि कोनार डैम अब पिकनिक स्पॉट के साथ साथ प्रकृति की सुंदरता देखते ही बनती है। कुलपति डॉ पीके नायक ने कहा कि विश्वविद्यालय, लगातार विद्यार्थियों के समावेशी विकास के मद्देनजर शिक्षण कार्य के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, सेमिनार, शैक्षणिक भ्रमण समेत अन्य गतिविधियां विद्यार्थियों के लिए कराती रहती है। कोनार डैम का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने कहा कि यहां आकर दामोदर घाटी के निगम के परियोजनाओं के बारे में जानने को मिला। साथ ही प्रकृति की खूबसूरती से भी वाकिफ हुआ। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान रितेश कुमार, उदय रंजन, रोहित कुमार व पूजा कुमारी का अहम योगदान रहा।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान ये रहे मौजूद
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, माधवी मेहता, डॉ रूद्र नारायण, डॉ अरविंद कुमार, रोहित कुमार, डॉ रोज़ीकांत, डॉ सीता राम शर्मा, डॉ श्वेता सिंह, एसएनके उपाध्याय, नेहा सिन्हा, रितेश कुमार, चंदा प्रसाद, डॉ सत्य प्रकाश, डॉ दिवाकर प्रसाद निराला, डॉ पूनम चंद्रा, डॉ शैलेन्द्र शर्मा, डॉ कविता सिन्हा, उदय रंजन, संजय कुमार दांगी, विनित कुमार, प्रीति वर्मा, प्रीति व्यास, सुरेश महतो, बबीता कुमारी, अजय वर्णवाल, रवि रंजन, एकता कुमारी, खुश्बू कुमारी, कुमारी काजल सोनी, मनीष कुमार, मनीषा कुमारी, मुकेश साव, नीतू कुमारी, पंकज प्रज्ञा, प्रिया कुमारी, पूजा सिंह, राहुल राजवार, रविकांत, ऋचा, सबिता कुमारी, श्रेयामणि, तारा प्रसाद, उमा कुमारी, शीत गंगा, सौरभ सरकार, रंजू कुमारी, सौरभ कुमार, शालू सिन्हा, चांदनी कुमारी, राखी राणा, ज्योति कुमारी, निशा कुमारी, बबीता रॉय, चंदन कुमार, राज शर्मा, अनिल राणा, अमित कुमार, राजेश कुमार, राजीव रंजन, धीरज कुमार सोनी, अनवारुल होदा, जयंत कुमार, रानी भट्टाचार्य, मीना राणा, अराधना कुमारी, कुमारी नेहा, रंजीत यादव, अनुकंपा गुप्ता, विन्नी प्रिस्का टोप्नो, पूर्णिमा कुमारी समेत विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मियों के साथ साथ अमित, विशाल, सुरज सिंह, कौशल झा, रहमत, संतोष, गौतम, अरविंद, निधि, शिवांगी, जयप्रकाश, वारिस समेत सैंकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BokaroEntertainmentindiaJharkhand

नवरात्र पर डांडिया-गरबा की धूम, कोल वाशरी स्टेडियम में देर रात तक झूमे लोग

Khabar365newsबोकारो: नवरात्र के पावन अवसर पर सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति, दुग्दा की...

BreakingEntertainmentFeaturedindiaJharkhandNationalRAJASTHANSocial

लोमड़ी से चेहरे वाला मिला चमगादड़

Khabar365newsभीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र के सुरली कल्याणपुरा गांव में मंगलवार सुबह...

BusinessEntertainmentFeaturedInspirationJharkhandSocialझारखंड

शराब के लिए बदनाम महुआ से अब बन रहा है केक

Khabar365newsयू तो महुआ शराब के लिए बदनाम है लेकिन झारखंड के इस...