Ranchi

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती पर प्रदेश युवा कांग्रेस (आउटरीच सेल) ने सफाई कर्मचारियों एवं दैनिक श्रमिकों के बीच खाद्य वस्तुओं का वितरण किया।

Share
Share
Khabar365news

रांची –राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती पर युथ कांग्रेस आउटरीच सेल के झारखंड प्रदेश चेयरमैन इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में आज हटिया एव धुर्वा के विभिन्न जगहों पर लगभग 100 सफाई कर्मचारियों एवं दैनिक श्रमिकों के बीच खाद्य वस्तुओं का वितरण किया गया। विदित हो कि हर साल 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है।

इस बार देश बापू की 154वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश चेयरमैन इंदरजीत सिंह ने भी गांधीजयंती पर अपने कार्यालय पर महात्मा गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सौहार्द का रास्ता, भारत को जोड़ने का रास्ता महात्मा गांधी जी ने ही दिखाया था। बापू को उनकी जयंती पर शत शत नमन। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी संजू चौबे, आरुषि वंदना, राधे गोविंद, रोहित सिंह, चंदन कुमार,शिवा राव, अभिजीत बाउरी, प्रणव सिंह, आकाश रजवार मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज 1,042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत करेंगे वितरण

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

नामकुम गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,

Khabar365newsरांची। नामकुम थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी खालिद बंगाली...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 1,042 नए शिक्षक, CM देंगे नियुक्ति पत्र

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने की...