Jharkhand

*कुरसे जंगल स्थित कब्रिस्तान में कब्र कोड़ने के दौरान रोकने का मामला थाना पहुंचा,इलाके में बनी तनावपूर्ण माहौल को एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी द्वारा शांतिपूर्ण सुलझाया गया*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा कुरसे जंगल स्थित ऊपर धौड़ा के इज़हार नामक व्यक्ति के मौत के बाद कुरसे कब्रिस्तान में कब्र कोड़ने के दौरान इसराइल अंसारी और उनके पुत्र शमशेर अंसारी के द्वारा कब्र कोड़ने पर उसे रोकने का मामला गरमाया। जिसके बाद नाराज़ मुस्लिम समुदाय के लोग सैंकड़ों की संख्या में भुरकुंडा थाना पहुंचकर दोनों व्यक्ति के खिलाफ आवेदन देकर लाइफ टाइम का रास्ता निकालने एवं न्याय की मांग किया गया और मौके पर मुस्लिम समुदाय के सलाउद्दीन मंसूरी एवं नुरमोहम्मद ने कहा कुरसे जंगल स्थित पिछले सौ वर्षों से कब्रिस्तान है जहां हम मुस्लिम समाज के लोग जनाजा को दफनाने का कार्य करते आ रहें हैं लेकिन पिछले दो वर्षों से जब भी किसी का इंतकाल होता है उस वक्त कब्र कोड़ने के दौरान इसराइल अंसारी और उनके पुत्र शमशेर द्वारा धक्का मुक्की करते हुए कब्र कोड़ने से रोका जाता है कुदाली बेलचा सबल फेंक दिया जाता है आज फिर ऐसा ही घटना होने पर हम समाज के लोग थाना आएं हैं।
बताते चलें कि इस घटनाक्रम का खबर इलाके में आग के तरह फैलते ही तनावपूर्ण माहौल कायम हो गया, जिसके बाद थाना प्रभारी मयंक प्रसाद के निर्देशानुसार शमशेर अंसारी और उनके पिता को थाना लाया गया। पूरे मामले के जानकारी प्राप्त होते ही एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी , कुरसे मुखिया संदीप उरांव, प्रदीप मांझी मुखिया जवाहर नगर पंचायत, कुरसे स्थानीय रैयत संतोष यादव और मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजन भी भुरकुंडा थाना परिसर पहुंचे और विरोध कर रहे सैंकड़ों मुस्लिम समुदाय से बात करते हुए दुसरे पक्ष इसराइल अंसारी, शमशेर अंसारी को समझाया गया कि आप अपने रैयती पलोट में चार दिवारी करा लें। यहां स्थापित कब्रिस्तान जीएम लैंड में है और पिछले सदियों से लगभग सौ वर्षों है जहां सदयों से लोग जनाजा को दफनाने का कार्य करते आ रहें हैं ।
आजके बाद किसी प्रकार का आप लोग द्वारा बाधा नहीं डाला जाए नाही अपना अधिकार जमाएं क्योंकि कानून के मुताबिक जीएम लैंड में स्थापित कब्रिस्तान में कोई भी व्यक्ति अपना अधिकार नहीं जता सकता है।
वहीं एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी और थाना प्रभारी मयंक प्रसाद व जनप्रतिनिधि द्वारा काफी मशक्कत नोंक-झोंक के बाद वार्ता को सफल कराई गई। और जनाजे को दफनाने के लिए वापस कब्र कोड़ने का आदेश दिया गया। जिसके बाद थाना परिसर पहुंचे सैंकड़ों की संख्या में भिड़ वापस लौटी।
वहीं दुसरे पक्ष के इसराइल अंसारी और उनके पुत्र शमशेर अंसारी का कहना है मुस्लिम समाज को कब्रिस्तान के लिए हमारे पुर्वज के द्वारा जमीन दिया गया लेकिन भुरकुंडा अंजुमन इसे ना मानकर हमेशा हमलोग के साथ भेद-भाव करते हुए विश्वासघात करने का कार्य किया है जरूरत पड़ने पर हमारा साथ छोड़कर जिनसे हमारा जमीनी विवाद चल रहा था अंजूमन उनका साथ देने का कार्य किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...