Jharkhand

*भारतीय जनतंत्र मोर्चा सह समाजसेवी निशि पांडेय ने दुर्गा पूजा के विभिन्न पंडालों का निरीक्षण किया*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु समाजसेवी निशि पांडेय ने आज शनिवार को विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। पतरातू प्रखंड अंतर्गत पूजा पंडालों का निरीक्षण करते हुए आयोजन कमेटी के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में ही सेंट्रल सौंदा ग्राउंड, सेंट्रल सौंदा क्लब, सेंट्रल सौंदा कोऑपरेटिव, सौंदा डी क्लब स्थित पूजा पंडाल का जायजा लिया और यहां कमेटी के सदस्यों से तैयारी सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस बार भी धूमधाम से आयोजन हो रहा है। नवरात्र के अंतिम चार दिन पंडाल में ज्यादा भीड़भाड़ होती है जिसके बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा कमेटी के स्तर से श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली व्यवस्था के बारे में भी बताया गया। निशि पांडेय ने धूमधाम से दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करने की बात कही। उन्होंने अन्य पूजा पंडालों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने की भी बात कही। कहा कि मां दुर्गा शक्ति का प्रतीक हैं और पूजा पंडाल में सबसे ज्यादा दर्शन करने महिलाएं और युवतियां पहुंचती हैं। उनकी सुविधा का ध्यान सभी को रखना चाहिए। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, सुरेश सिंह, अशोक कुमार, शैलेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, रवि कुमार, रोहित प्रसाद, अभिमन्यु कुमार, विमलेश सिंह, छोटू कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्यों के अलावा कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...