CrimeJharkhand

*सयाल आर ए माइनिंग कंपनी में हुई गोलीबारी एवं आगजनी घटना में संलिप्त दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र सयाल आउटसोर्सिंग आर ए माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बीते आठ नवंबर को हुए गोलीबारी में दो अपराधियों को पतरातु पुलिस ने गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटनाक्रम मामले में पतरातु थाना के भुरकुंडा ओपी में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर दो अभियुक्त सोनू कुमार उर्फ सोनू मुंडा उम्र 24 वर्ष व बसंत उरांव उम्र 23 वर्ष दोनों लमकीटांड टोकीसुद पतरातु के निवासी हैं जिन्हें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापामारी कर धर दबोचा गया । जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं बताया गया कि इन दोनों अपराधियों का संबंध टिपीसी से है।वहीं घटना में शामिल एक मोटर साइकिल को भी जप्त किया गया है यह मोटर साइकिल घटना के दिन कांड में उपयोग कि गई थी। वहीं इस छापामारी अभियान में पतरातु एसडीपीओ डा विरेन्द्र चौधरी, भुरकुंडा ओपी प्रभारी मंयक प्रसाद, पतरातु थाना प्रभारी राजदीप कुमार,बासल ओपी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह कुनतिया एवं पुलिस अवर निरीक्षक श्यामनंदन सिंह व भुरकुंडा पुलिस के सस्शत्र बल के जवान शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची की भव्या रंजन बनी CBSE आर्ट्स नेशनल टॉपर, लाए 99.8% अंक

Khabar365newsकहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में ईमानदारी, तो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET पेपर लीक पर भड़के कैलाश यादव, NTA चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग

Khabar365newsराजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट पेपर लीक होने और परीक्षाएं रद्द...