Jharkhand

*राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ कार्यशाला का आयोजन, सभी पत्रकारों को बधाई दी गई*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिला समाहरणालय में आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रामगढ़ उपायुक्त श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया विषय पर जिले के पत्रकारों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया,इस उपायुक्त ने सभी मीडिया बन्धुओं को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार, उप विकास आयुक्त श्री रॉबिन टोप्पो, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री संजीत कुमार एवं जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

कार्यशाला के दौरान उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने सर्वप्रथम सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी जिसके उपरांत उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले आप सभी पत्रकार देश के विकास का एक अहम हिस्सा है। दिन प्रतिदिन लोगों को कई आवश्यक जानकारियां देनी हो या सरकार की बातों से अवगत कराना हो, योजनाओं का लाभ हो या कोई और क्षेत्र निरंतर आप सभी के द्वारा कार्य किया जा रहा है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया विषय पर आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, इससे होने वाले फायदे एवं दुष्परिणामों के ऊपर चर्चा करना है। तकनीक के विकास के साथ वर्तमान में किसी भी असली अथवा नकली जानकारी में फर्क करना काफी मुश्किल हो गया है। मौके पर उपायुक्त ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे एवं विभिन्न नुकसानों की भी चर्चा की। कार्यशाला के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उपायुक्त ने कहा कि आने वाले समय में मीडिया की विश्वसनीयता ही सबसे अहम होगी क्योंकि तकनीक का इस्तेमाल कर कोई भी व्यक्ति बेहद कम समय में बड़े से बड़े कार्य को संपन्न कर लेगा। लेकिन वह सही है अथवा नहीं एवं उन बातों का कितना लंबा प्रभाव होगा इसका फैसला सिर्फ इसी बात से होगा कि वे कितने विश्वसनीय है। मौके पर उपायुक्त ने पत्रकारों द्वारा समाज के विकास में किए जाने रहे कार्यों की सराहना करते हुए देश के विकास में सभी को अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की।**कार्यशाला के दौरान जिले के कई मीडिया संस्थानों के पत्रकारों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया विषय पर अपने-अपनी बातों को रखा जिसमें ज्यादातर पत्रकारों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सदुपयोग पर जोर दिया। कार्यशाला का संचालन सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन एसएमपीओ विक्रम सोनी द्वारा किया गया। मौके पर: मनोज सिंह। योगेंद्र सिन्हा, राजेश राय, मंसूर खान,मतीउलला, अनूज ठाकुर,दुरबेज आलम, अयूब, वलीउल्ला, राजेश कुमार,मो शाहिद, इत्यादि

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची की भव्या रंजन बनी CBSE आर्ट्स नेशनल टॉपर, लाए 99.8% अंक

Khabar365newsकहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में ईमानदारी, तो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET पेपर लीक पर भड़के कैलाश यादव, NTA चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग

Khabar365newsराजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट पेपर लीक होने और परीक्षाएं रद्द...