Home Jharkhand *रामगढ़ गुरु नानक देव जी के 555 वें जन्मोत्सव को लेकर पांचवे दिन निकाली गई प्रभात फेरी।*
Jharkhand

*रामगढ़ गुरु नानक देव जी के 555 वें जन्मोत्सव को लेकर पांचवे दिन निकाली गई प्रभात फेरी।*

Share
Share

रिपोर्ट: आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: सिख धर्म के प्रवर्तक और सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के 555वे प्रकाशोत्सव पर पांचवे दिन निकाली गई प्रभातफेरी। प्रभातफेरी के पांचवे दिन भी बड़ी संख्या में सिख समाज के पुरुष और महिला शामिल हुए. प्रभात फेरी में साध-संगत सबद गाते लोग चलते रहे. प्रभात फेरी में सबसे आगे सरदार त्रिलोचन सिंह हाथों में निशान साहब लेकर संगत की अगुवाई कर आगे आगे चल रहे थे।

“अमृत वेले बोले बबीहा,आओ जीतो आओ हमारे,नही छोड़ो रे बाबा राम नाम, शब्दों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. लोगों में प्रफातफेरी को लेकर काफी उत्साह था. प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से निकल कर सुभाष चौक होते हुए बिजलियां बस स्टैंड गई वहां से बस के द्वारा ला मैरिटल होटल के बिल्डिंग के पास पंजाबी फूड प्लाजा पहुंची। सरदार सतपाल सिंह सलूजा के द्वारा साध संगत का स्वागत किया गया।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरदार अमरजीत सिंह जग्गी ने सरदार सतपाल सिंह सलूजा को सरोपा देकर सम्मानित किया। यहां परिवार वालों ने साथ संगत के लिए चाय नाश्ता का प्रबंध किया। प्रभातफेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा मित प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, मित प्रधान हैप्पी छाबड़ा, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह अरोड़ा, जोगेंद्र सिंह जग्गी इंद्रजीत जसल, जगजीत सिंह सोनी, जिगर छाबड़ा कवलजीत सिंह लांबा, हरजाप सिंह, तेजिंदर सिंह सोनी, कुलवंत मारवाह, पपींदर सिंह खंबे, जसविंदर सिंह सलूजा, गुरप्रीत चाना, जगजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह कालरा,बबलू, कमल जस्सल, अजय सिंह छाबड़ा हरदीप सिंह होरा जसकीरत सिंह भाटिया राजू कैद जसकीरत सिंह सैनी रौनक सिंह गुरजोत सिंह नरेंद्र सिंह होरा गुरदीप सिंह सैनीकमलजीत सिंह लांबा, लकी मेहरा, पलविंदर सिंह बल, इकबाल सिंह, यश छाबड़ा, राजा कालरा, इंद्रजीत सिंह जससल, राजी गांधी, नरेंद्र सिंह गुजराल,बुग्गी जस्सल ब्रदर, देवेंद्र अरोड़ा, प्रीतम सिंह, त्रिलोचन सिंह, रज्जी गांधी, विनसी कोहली, नरेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, रवींद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, विमला जस्साल, रानी जसल , रोमा छाबड़ा,मनप्रीत सैनी नवलजीत मल्होत्रा, लवली लांबा, बलविंदर कोर, बबली सोनी, मंजीत अरोड़ा,सुमी जोली, गुरबख्श कौर सैनी, , मनप्रीत सैनी, महेंद्र कौर, रंजीत कौर शामिल हुए।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...